Posts

पिता और पुत्र के बीच मारपीट, खेत में पानी लगाने को लेकर हुआ था विवाद, मारपीट में एक महिला घायल

Image
 ब्यूरो-खबर- कमलेश पाण्डेय सोनभद्र   सोनभद्र ।जिले के करमा थाना क्षेत्र के रमपथरा में दो लोगों के मारपीट का वीडियो सामने आया है। हालांकि का दावा है कि यह वीडियो पिता-पुत्र के आपसी विवाद का है। वीडियो 28 जुलाई का जब परिवार से अलग रहने वाले पुत्र मनोज का अपने पिता के खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर मारपीट भी हुई थी। करमा थाना क्षेत्र के रमपथरा गांव में पिता-पुत्र के बीच आपसी विवाद है। पुत्र अपने पिता से अलग होकर रहता है। इसी दौरान बीती 28 जुलाई 2023 को खेत में पानी लगाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद में एक महिला घायल भी हो गई थी।  * बेटे ने पिता पर कराया मुकदमा करमा थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेटे मनोज की तरफ से पिता और उनके सहयोगियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जा रही है।

कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र और बहन घायल

Image
   ब्यूरो-खबर- कमलेश पाण्डेय सोनभद्र  *सोनभद्र* ।घोरावल कोतवाली क्षेत्र के औराही गांव में शुक्रवार को बाइक और कार की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के गोपला गांव निवासी महरजिया (48) उनके पुत्र दिनेश सिंह (24) और पुत्री चंद्रावती (29) एक बाइक पर सवार होकर रॉबर्ट्सगंज स्थित जिला अस्पताल उपचार के लिए आए थे। दवा लेकर वे दोपहर मेंं अपने गांव के लिए वापस लौट रहे थे। शुक्रवार की दोपहर जब वे भगवास- औराही तक पहुंचे थे कि विपरित दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चला रहे दिनेश के साथ ही उसके पिता और बहन गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

थाना बिहारीगढ़ प्रभारी बीनू सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से,किया ठग तंत्र-मंत्र सम्राट का भंडाफोड़

Image
 👉सहारनपुर खबर,,,, ➡️4 लाख रूपए नकद व भारी मात्रा में सोने की गणेश,शेरावाली की मूर्तिया,सिक्के एवम जेवरात किए बरामद *➡️जिसका खुलासा एसपी देहात सागर जैन द्वारा पत्रकारों के समक्ष भी किया गया* *➡️थाने में मुकदमा पंजीकृत होते ही इस तंत्र मंत्र सम्राट को पकड़ने के लिए पहले ही जाल बिछा दिया था,थाना बिहारीगढ़ प्रभारी बीनू सिंह ने* *➡️इस ठग तांत्रिक का अपराधिक इतिहास यदी आप सुनेंगे,तो लिखते लिखते हमारी कलम थक जाएगी,और आप भी पढ़ते पढ़ते थक जरूर जाएंगे*  *सहारनपुर*/ तांत्रिक क्रिया कर लोगों से ठगी करने वाले को थाना बिहारीगढ़ प्रभारी बीनू सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से बिहारीगढ़ बुग्गावाला रास्ते से गिरफ्तार कर लिया,जिसकी निशानदेही पर लोगों से ठगे गये चार लाख रूपए नकद व बेशकिमती सोने की भगवान की मूर्तिया,सिक्के व जेवरात व अन्य सोने का सामान बरामद किया गया।उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक तहलका मचाने वाला यह तंत्र मंत्र सम्राट पहले भी न जाने कितने लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुका था ,जिसे तेज तर्रार थाना प्रभारी बीनू सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से पकड़ लिया।जिसका खुलासा एसपी...

डीएम ने की समीक्षा बैठक:डूडा व स्थानीय निकाय के अधिकारियों को किया निर्देशित

Image
   ब्यूरो-खबर- कमलेश पाण्डेय सोनभद्र   सोनभद्र ।जिले में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में डूडा एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत क्षेत्रों में लाभार्थियों के द्वारा आवास के निर्माण कार्यों में शिथिलता बरती जा रही है। उन सभी लाभार्थियों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के आवासों का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्य में जो भी समस्याएं आ रही हों, उसका निराकरण सुनिश्चित कराया जाए। जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डूडा को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के निर्माण कार्याें की प्रगति की प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने की प्रगति की भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अध...

जिला पोषण समिति के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा:पोषण ट्रैकर ऐप पर डाटा फीडिंग में तेजी लाने हेतु बाल विकास परियोजना को किया गया निर्देशित

Image
    तेजस्वी न्यूज जिला संवाददाता कमलेश पाण्डेय सोनभद्र   सोनभद्र ।डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘पोषण अभियान‘‘ की जनपद स्तरीय पोषण कन्वर्जेन्स सम्बन्धी बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जिले के विकास व स्वस्थ्य समाज के लिए बच्चो का स्वस्थ्य होना जरूरी है। कुपोषण मुक्त गांव की संकल्पना के साथ ही अधिकारियों को गांव के हिसाब से कार्य आवंटित किये गये हैं।उन्होंने कहा कि गांवों को शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त बनाये जाने हेतु प्रभावी कदम उठाएं जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने 0-3 माह व 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों के पोषण ट्रैकर ऐप पर बच्चों के वजन की फीडिंग की प्रगति की को भी जाना और सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पोषण ऐप पर कार्य बेहतर ढंग से निगरानी की जाये। समय-समय पर आंगनवाड़ी केन्द्रों पर जाकर बच्चों के वजन का परीक्षण भी किया जाये। काम में ढिलाई बरतने वालों पर होगी कार्रवाई इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों पर कार्यों की बेहतर ढंग से मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें...

मिर्जापुर का पानी प्रयाग कैसे गया...आगबबूला डीएम ने पूछा:अफसरों से कहा- मेरे साइन के बिना पानी क्यों छोड़ा? जिले की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करूंगी

Image
  तेजस्वी न्यूज कमलेश पाण्डेय   मिर्जापुर ।DM दिव्या मित्तल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह सिंचाई विभाग के अफसरों को फटकारती नजर आ रही हैं। उनकी नाराजगी का कारण था मिर्जापुर का पानी दूसरे जिले में छोड़ना।दरअसल, बिना DM की इजाजत के प्रयागराज को जाने वाली बाण सागर नहर में पानी छोड़ दिया गया था। इसके बाद किसानों ने DM से मिलकर बताया था कि मिर्जापुर की नहर में पानी न आने के कारण फसलें सूखने लगी हैं। DM ने बैठक में किसानों के सामने ही अफसरों को डांट लगा दी। कहा, "हमारा जिला जिला नहीं है क्या? अगर पानी है, तो सब लेंगे। अगर नहीं है, तो सब भुगतेंगे। उनके पौधे सूख रहे, तो हमारे भी सूख रहे हैं न। किसको पानी देना है? कौन निर्णय करेगा? प्रयागराज, मिर्जापुर या मध्यप्रदेश या आप निर्णय करेंगे। बिना DM के आदेश से कैसे पानी छोड़ा गया?"  *किसानों की समस्या पर बुलाई थी बैठक*  मिर्जापुर की DM दिव्या मित्तल ने गुरुवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में किसानों की सिंचाई से संबंधित शिकायतों को लेकर बैठक बुलाई थी। इसमें CDO श्रीलक्ष्मी वीएस के साथ सिंचाई प्रखंड के सभी अधिकारी और किसान स...

जिलाधिकारी ने नरायनपुर पम्प नहर शीर्ष स्थल का किया निरीक्षण

Image
तेजस्वी न्यूज कमलेश पाण्डेय  मीरजापुर 28 जुलाई 2023- जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा नरायनपुर पम्प नहर शीर्ष स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मांग के अनुरूप 11 पम्पों का संचालन किया जा रहा है। नरायनपुर पम्प नहर जीर्णोद्वारा/क्षमतावृद्धि परियोजना के अन्तर्गत पम्प सेटों की प्रतिस्थापना का कार्य मेसर्स किर्लोस्कर बद्रर्स लि0 द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के समय प्रतिस्थापित 150क्यूसेक क्षमता के 02 अदद पम्पसेट का भी संचालन हो रहा है। जिलाधिकारी द्वारा मेसर्स किर्लोस्कर बद्रर्स लि0 के प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारीयों को निर्देश दिया गया कि नये पम्प सेटों को यथाशीघ्र प्रतिस्थापना किया जाये, ताकि कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। जिलाधिकारी द्वारा नहरो का भी निरीक्षण किया गया जिसमें ग्राम जोगवां से जा रही नहर के फाटक को खोलने का निर्देश दिया ताकि किसानों के खेतों में पानी उपलब्ध कराया जा सकें। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने ग्राम खजरोल से जा रही नहर में पानी कम होने तथा सफाई न होने पर अधिशासी अभियन्तासिचाई चुनार को निर्देशित करते हुये कहा कि नहर की सफाई कराये।...