पिता और पुत्र के बीच मारपीट, खेत में पानी लगाने को लेकर हुआ था विवाद, मारपीट में एक महिला घायल
ब्यूरो-खबर- कमलेश पाण्डेय सोनभद्र
सोनभद्र ।जिले के करमा थाना क्षेत्र के रमपथरा में दो लोगों के मारपीट का वीडियो सामने आया है। हालांकि का दावा है कि यह वीडियो पिता-पुत्र के आपसी विवाद का है। वीडियो 28 जुलाई का जब परिवार से अलग रहने वाले पुत्र मनोज का अपने पिता के खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर मारपीट भी हुई थी।
करमा थाना क्षेत्र के रमपथरा गांव में पिता-पुत्र के बीच आपसी विवाद है। पुत्र अपने पिता से अलग होकर रहता है। इसी दौरान बीती 28 जुलाई 2023 को खेत में पानी लगाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद में एक महिला घायल भी हो गई थी।
*
बेटे ने पिता पर कराया मुकदमा
करमा थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेटे मनोज की तरफ से पिता और उनके सहयोगियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जा रही है।

Comments
Post a Comment