थाना बिहारीगढ़ प्रभारी बीनू सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से,किया ठग तंत्र-मंत्र सम्राट का भंडाफोड़
👉सहारनपुर खबर,,,,
➡️4 लाख रूपए नकद व भारी मात्रा में सोने की गणेश,शेरावाली की मूर्तिया,सिक्के एवम जेवरात किए बरामद
*➡️जिसका खुलासा एसपी देहात सागर जैन द्वारा पत्रकारों के समक्ष भी किया गया*
*➡️थाने में मुकदमा पंजीकृत होते ही इस तंत्र मंत्र सम्राट को पकड़ने के लिए पहले ही जाल बिछा दिया था,थाना बिहारीगढ़ प्रभारी बीनू सिंह ने*
*➡️इस ठग तांत्रिक का अपराधिक इतिहास यदी आप सुनेंगे,तो लिखते लिखते हमारी कलम थक जाएगी,और आप भी पढ़ते पढ़ते थक जरूर जाएंगे*
*सहारनपुर*/
तांत्रिक क्रिया कर लोगों से ठगी करने वाले को थाना बिहारीगढ़ प्रभारी बीनू सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से बिहारीगढ़ बुग्गावाला रास्ते से गिरफ्तार कर लिया,जिसकी निशानदेही पर लोगों से ठगे गये चार लाख रूपए नकद व बेशकिमती सोने की भगवान की मूर्तिया,सिक्के व जेवरात व अन्य सोने का सामान बरामद किया गया।उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक तहलका मचाने वाला यह तंत्र मंत्र सम्राट पहले भी न जाने कितने लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुका था ,जिसे तेज तर्रार थाना प्रभारी बीनू सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से पकड़ लिया।जिसका खुलासा एसपी देहात सागर जैन द्वारा पत्रकारों के समक्ष भी किया गया।आपको बता दें,कि वादिया रचना देवी पत्नी अमृतपाल निवासी वादिवाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार व सोमदत्त पुत्र स्व,बाबू राम निवासी बंजारेवाला पोस्ट सुंदरपुर बुग्गावाला निवासी जनपद हरिद्वार द्वारा इस ठग तांत्रिक मोलाना नय्यर पुत्र सिराज निवासी थापुल इस्माइलपुर के खिलाफ थाने में ठगी का मुकद्दमा पंजीकृत कराया गया था,मामला पंजीकृत होते ही हरकत में आये थाना बिहारीगढ़ प्रभारी बीनू सिंह ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से इस तंत्र मंत्र सम्राट को पकड़ने के लिए एक जाल बिछा दिया,जिसे थाना प्रभारी बीनू सिंह ने अपनी पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामचरन सिंह, उपनिरीक्षक एवम मोहंड चौकी प्रभारी रविन्द्र धामा,मुख्य आरक्षी राशिद,आरक्षी हर्ष तोमर व राहुल राणा के सहयोग से बिहारीगढ़ बुग्गावाला रास्ते उस समय गिरफ्तार किया गया,जब यह ठग तंत्र मंत्र सम्राट किसी और को अपनी ठगी के जाल में फंसाने के लिये जा रहा था।कहने को तो इस मौलाना के साथ इस ठगी के खेल में कई अन्य लोग भी शामिल है,जिन्हें पुलिस द्वारा बहुत ही जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।हम आपको यह भी बता दें,कि रचना देवी व सोमदत्त के अलावा और अन्य कितने लोग इनकी ठगी का शिकार हुए होंगे,जो शायद अपनी इज्जत की खातिर किसी को बता भी नहीं पाएं।पकड़े गये इस ठग तांत्रिक मोलाना नैय्यर की निशानदेही पर 4 लाख रूपए नकद,5 मूर्तियां सोने की,बेशूमार सोने के सिक्के,15 छडे,मंगलसूत्र,चेन,
चुंडी,4 कड़े,नागमणी और ना जाने क्या क्या बरामद हुआ है।आपको यदी हम इसके ठगी के अपराधिक इतिहास के बारे में बताएं,तो हमारी कलम लिखते लिखते थक जाएगी और आप भी पढ़ते पढ़ते थक ही जाएंगे।इस ठग तंत्र मंत्र सम्राट के पकड़े जाने से न जाने कितने और लोगों को इसकी ठगी का शिकार होने से बचा लिया गया।जिसका खुलासा एसपी देहात सागर जैन द्वारा पत्रकारों के समक्ष भी किया गया।इस ठग तंत्रिक को जेल भेज दिया गया है।
✍️रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/कमल कश्यप/अनूप धीमान

Comments
Post a Comment