डीएम ने की समीक्षा बैठक:डूडा व स्थानीय निकाय के अधिकारियों को किया निर्देशित

 


 ब्यूरो-खबर- कमलेश पाण्डेय सोनभद्र 

 सोनभद्र ।जिले में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में डूडा एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत क्षेत्रों में लाभार्थियों के द्वारा आवास के निर्माण कार्यों में शिथिलता बरती जा रही है। उन सभी लाभार्थियों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के आवासों का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्य में जो भी समस्याएं आ रही हों, उसका निराकरण सुनिश्चित कराया जाए।

जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक डूडा को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के निर्माण कार्याें की प्रगति की प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने की प्रगति की भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर योजना के तहत शहरी क्षेत्र के हर पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए। यह योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए। शिथिलता व लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी।

बैठक में परियोजना निदेशक डूडा राजेश उपाध्याय, अधिशासी अधिकारीगण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न