जिला पोषण समिति के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा:पोषण ट्रैकर ऐप पर डाटा फीडिंग में तेजी लाने हेतु बाल विकास परियोजना को किया गया निर्देशित
तेजस्वी न्यूज जिला संवाददाता कमलेश पाण्डेय सोनभद्र
सोनभद्र ।डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में ‘‘पोषण अभियान‘‘ की जनपद स्तरीय पोषण कन्वर्जेन्स सम्बन्धी बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जिले के विकास व स्वस्थ्य समाज के लिए बच्चो का स्वस्थ्य होना जरूरी है। कुपोषण मुक्त गांव की संकल्पना के साथ ही अधिकारियों को गांव के हिसाब से कार्य आवंटित किये गये हैं।उन्होंने कहा कि गांवों को शत-प्रतिशत कुपोषण मुक्त बनाये जाने हेतु प्रभावी कदम उठाएं जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने 0-3 माह व 6 माह से 3 वर्ष के बच्चों के पोषण ट्रैकर ऐप पर बच्चों के वजन की फीडिंग की प्रगति की को भी जाना और सम्बन्धित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पोषण ऐप पर कार्य बेहतर ढंग से निगरानी की जाये। समय-समय पर आंगनवाड़ी केन्द्रों पर जाकर बच्चों के वजन का परीक्षण भी किया जाये।
काम में ढिलाई बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों पर कार्यों की बेहतर ढंग से मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें। कहा कि आगर मानिटरिंग व निरीक्षण के कार्यों में शिथिलता बरती जायेगी तो जिम्मेदारी तय करते हुए उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। बच्चों को पोषाहार व दवाएं उपलब्ध कराई जायें। उनके स्वास्थ्य का समय-समय पर परीक्षण कराया जाये।
आंगनवाड़ी केन्द्रों के सौन्दर्यीकरण का काम कराएं
इस दौरान जिलाधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन आंगनवाड़ी केन्द्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न हो, उनकी सूची बनाकर जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध कराएं। जिससे उन आंगनवाड़ी केन्द्रों के सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जाये और आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
बैठक में ये लोग रहे उपस्थित
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री राजीव सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी श्री गौरी शंकर शुक्ला, अपर जिला सूचना अधिकारी श्री विनय कुमार सिंह, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी व सुपर वाईजर सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Comments
Post a Comment