कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र और बहन घायल
ब्यूरो-खबर- कमलेश पाण्डेय सोनभद्र
*सोनभद्र* ।घोरावल कोतवाली क्षेत्र के औराही गांव में शुक्रवार को बाइक और कार की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के गोपला गांव निवासी महरजिया (48) उनके पुत्र दिनेश सिंह (24) और पुत्री चंद्रावती (29) एक बाइक पर सवार होकर रॉबर्ट्सगंज स्थित जिला अस्पताल उपचार के लिए आए थे। दवा लेकर वे दोपहर मेंं अपने गांव के लिए वापस लौट रहे थे। शुक्रवार की दोपहर जब वे भगवास- औराही तक पहुंचे थे कि विपरित दिशा से आ रही कार से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक चला रहे दिनेश के साथ ही उसके पिता और बहन गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Comments
Post a Comment