Posts

तेजस्वी किसान मार्ट की पहल: एफपीओ के व्यापार, प्रशिक्षण और बाजार नेटवर्क विस्तार पर संगोष्ठी

Image
  कृषि विशेषज्ञों ने बताए एफपीओ की आय बढ़ाने, ब्रांड बनाने और बाजार से जुड़ने के रास्ते लखनऊ, 25 अक्टूबर 2026। तेजस्वी किसान मार्ट की ओर से तेजस्वी संगठन न्यास के अंतर्गत रविवार को आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी में एफपीओ (किसान उत्पादक संगठनों) के व्यावसायिक विकास, प्रशिक्षण, बीज उत्पादन, कृषि आदान वितरण, खाद्य प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और बाजार नेटवर्क विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार सहित विभिन्न क्षेत्रों के एफपीओ प्रतिनिधियों, कृषि विशेषज्ञों और संस्थागत प्रतिनिधियों ने इसमें सहभागिता की। संगोष्ठी का संचालन तेजस्वी किसान मार्ट के संगठन मंत्री श्री हिमांशु चतुर्वेदी ने किया। इसकी अध्यक्षता तेजस्वी संगठन न्यास के संस्थापक एवं तेजस्वी किसान मार्ट के मार्गदर्शक ई. प्रकाश पाण्डेय ने की। गांव-गांव स्टोर फ्रेंचाइजी और जनपद स्तर तक कृषि आदान नेटवर्क की योजना ई. प्रकाश पाण्डेय ने तेजस्वी किसान मार्ट की विस्तार योजना पर चर्चा करते हुए बताया कि गांव-गांव स्टोर फ्रेंचाइजी स्थापित करने, प्रत्येक विकासखंड में वितरक ने...

किसान के नाम पर संस्था नहीं, किसान के हाथ में आर्थिक शक्ति चाहिए।

Image
 दस हजार किसान उत्पादक संगठन, हजारों करोड़ का कारोबार और फिर भी किसान पूछ रहा है—मुझे मिला क्या? सरकारी योजना, सीबीबीओ की भूमिका और किसान उत्पादक संगठनों की जमीनी हकीकत पर एक जरूरी सवाल — ई. प्रकाश पाण्डेय, संस्थापक, तेजस्वी संगठन न्यास देश में किसान उत्पादक संगठनों को किसानों की आर्थिक ताकत बनाने के उद्देश्य से खड़ा किया गया। वर्ष २०११-१२ के आसपास किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ावा देने की शुरुआत हुई, वर्ष २०१३ में दिशा-निर्देश आए और वर्ष २०१४ को किसान उत्पादक संगठनों के लिए विशेष वर्ष के रूप में देखा गया। नाबार्ड ने उत्पादक संगठन विकास कोष के माध्यम से सहायता दी। इसके बाद २९ फरवरी २०२० को दस हजार किसान उत्पादक संगठनों की योजना शुरू हुई। हजारों करोड़ रुपये के प्रावधान, प्रबंधन सहायता, अंश पूंजी अनुदान, ऋण गारंटी और पांच वर्ष तक मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई। उद्देश्य स्पष्ट था—किसान अकेला उत्पादक न रहे, बल्कि सामूहिक रूप से खरीद, संग्रहण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, उत्पाद-चिह्न, विपणन और बिक्री के माध्यम से अपने उत्पाद का अधिक मूल्य प्राप्त करे। आज सरकार दस हजार किसान उत्पादक संगठनों के गठ...

20 से अधिक राज्यों के एफपीओ-एफपीसी प्रतिनिधियों की राष्ट्रीय ऑनलाइन परिचर्चा में ग्रामीण बाजार और किसान उत्पादों को लेकर मंथन

Image
 हर गांव में खुलेगा तेजस्वी किसान मार्ट, किसान बनेंगे व्यापारी लखनऊ। गांव में पैदा होने वाले कृषि उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और किसानों को उत्पादन के साथ व्यापार से जोड़ने की दिशा में तेजस्वी किसान मार्ट ने अब गांव-गांव तक विस्तार की योजना बनाई है। तेजस्वी संगठन न्यास एवं यूनिवर्सल सोनांचल फार्मर एसोसिएशन के माध्यम से वर्ष 2022 से संचालित तेजस्वी किसान मार्ट का उद्देश्य ग्रामीण उत्पादों को संग्रहण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन से जोड़कर सीधे उपभोक्ता बाजार तक पहुंचाना है। इसी विषय को लेकर आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन प्रशिक्षण एवं परिचर्चा में 20 से अधिक राज्यों के एफपीओ, एफपीसी, स्वयं सहायता समूहों, किसानों, ग्रामीण उद्यमियों, विनिर्माण इकाइयों और कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। परिचर्चा का केंद्रीय संदेश रहा—“उत्पादक से उपभोक्ता तक सीधी पहुंच, किसान बनेंगे व्यापारी और गांव से वैश्विक बाजार।” कार्यक्रम की अध्यक्षता एस.के. सिंह ने की, जबकि ई. प्रकाश पाण्डेय मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु चतुर्वेदी ने किया। परिचर्चा में कामिनी सिंह, ...

समुदाय आधारित बाल सुरक्षा: एक नई सामाजिक चेतना

Image
  भारत में लापता बच्चों की बढ़ती घटनाएँ केवल कानून-व्यवस्था का प्रश्न नहीं हैं, बल्कि यह सामाजिक असमानता, आर्थिक असुरक्षा और सामुदायिक विघटन का भी गंभीर संकेत हैं। ऐसे समय में उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी, शाहबाद डेयरी और आज़ादपुर मंडी जैसे क्षेत्रों से उभरता सामुदायिक मॉडल उम्मीद की एक मजबूत किरण बनकर सामने आया है। कुछ वर्ष पहले तक इन पुनर्वास कॉलोनियों में बच्चों का अचानक लापता हो जाना लगभग सामान्य बात मान लिया गया था। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले परिवारों के पास न समय था, न संसाधन और न ही ऐसी कोई व्यवस्था, जो संकट की घड़ी में उनका साथ दे सके। गरीबी, पलायन, भीड़भाड़, घरेलू हिंसा, बाल श्रम और मानव तस्करी जैसे अनेक कारण बच्चों को असुरक्षा की ओर धकेल रहे थे। लेकिन आज स्थिति बदल रही है। अब समुदाय स्वयं बच्चों की सुरक्षा की पहली दीवार बन गया है। स्थानीय बाल समूह, महिला संगठन, स्कूल और स्वयंसेवक मिलकर एक ऐसा अनौपचारिक निगरानी तंत्र तैयार कर चुके हैं, जिसमें यदि कोई बच्चा कई दिनों तक स्कूल नहीं आता, तो तुरंत उसके घर जाकर जानकारी ली जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित संस्थाओं को स...

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

Image
  वैशाली (संवाददाता)। किसानों की आर्थिक उन्नति और ग्रामीण व्यापार को सशक्त बनाने की दिशा में तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ मुद्रिका फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा विविपुर चौक, बेलसर (वैशाली) में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंपनी के चेयरमैन रजनीश कुमार जंग ने की, जिन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्य अतिथि के रूप में निर्मलेंदु वर्मा , अध्यक्ष, खादी ग्राम उद्योग उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वृषिण पटेल , पूर्व मंत्री, बिहार सरकार ने किसानों को संगठित होकर कार्य करने और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि शैलेश कुमार सिंह , पूर्व महाप्रबंधक कृभको (उत्तर प्रदेश) रहे। उन्होंने कहा कि “तेजस्वी किसान मार्ट जैसे प्लेटफॉर्म किसानों को आधुनिक विपणन व्यवस्था से जोड़ने में सेतु का कार्य करेंगे।” इस अवसर पर ई. प्रकाश पांडेय , संस्थापक, तेजस्वी किसान मार्ट ने बताया कि संगठन का उद्देश्य किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाना और उन्हें डिजिटल एवं संगठित व्यापार से जोड़ना है। ...

खुटहनिया में लक्ष्मी गणेश आजीविका स्वयं सहायता समूह की बैठक सम्पन्न

Image
महिलाओं के स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए नई कार्यकारिणी का गठन खुटहनिया (सोनभद्र)। ग्राम पंचायत खुटहनिया में मंगलवार को लक्ष्मी गणेश आजीविका स्वयं सहायता समूह की बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रियंका देवी को अध्यक्ष, अनीता देवी को सचिव तथा पुष्पा देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में समूह की सदस्य प्रियंका कुमारी, उषा देवी, खुशबू देवी, प्रीति देवी, श्वेता त्रिपाठी, शन्नो, रुक्मणि देवी और शांति देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तेजस्वी संगठन न्यास के संस्थापक इंजीनियर प्रकाश पाण्डेय, ब्लॉक मिशन प्रबंधक करमा जगदीश चंद्र, संतोष कुमार, चंद्रदेव मौर्या, कृष्ण कांत, अमीन, जय प्रकाश, और इंद्रदेव की विशेष उपस्थिति रही। तेजस्वी संगठन न्यास के संस्थापक ई. प्रकाश पाण्डेय ने बताया “ग्रामीण भारत की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम है। जब महिलाएँ आत्मनिर्भर बनती हैं, तो परिवार से लेकर राष्ट्र तक विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। लक्ष्मी गणेश आजीविका स्वय...

वैशाली में होगा तेजस्वी किसान मार्ट स्टोर का भव्य शुभारंभ

Image
मुद्रिका कृषक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय वैशाली, 29 सितम्बर 2025। मुद्रिका कृषक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, ग्राम विविपुर, प्रखंड पटेही बेलसर, वैशाली द्वारा आज निदेशक मंडल (BOD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 12 अक्टूबर 2025 को तेजस्वी किसान मार्ट स्टोर के भव्य शुभारंभ का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कंपनी के चेयरमैन श्री रजनीश कुमार ने की। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि यह आयोजन किसानों के लिए ऐतिहासिक अवसर होगा, जिससे स्थानीय उत्पादों को सीधा बाजार मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। इस अवसर पर तेजस्वी किसान मार्ट के प्रदेश प्रभारी श्री रमेश कुमार सिंह की प्रमुख उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि तेजस्वी किसान मार्ट का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है। बैठक में यह तय हुआ कि शुभारंभ समारोह में किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे, साथ ही किसानों को एफपीसी से जुड़ने के लाभ और बाज़ार ...

तेजस्वी किसान मार्ट ने आयोजित की संगोष्ठी: जौ की खेती और किसानों के सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा

Image
नई दिल्ली, 28 सितंबर 2025: देशभर के किसानों और किसान उत्पादक कंपनियों (एफ़.पी.सी.) के लिए तेजस्वी किसान मार्ट ने एक ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में किसानों को जौ की खेती, तकनीकी मार्गदर्शन, व्यावसायिक अनुबंध और वित्तीय सहायता के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, गुजरात, असम सहित कई राज्यों से एफपीसी प्रतिनिधि प्रमुख रूप से शामिल हुए। बैठक का संचालन और अध्यक्षता बैठक का संचालन श्री हिमांशु चतुर्वेदी जी (राष्ट्रीय संगठन मंत्री, तेजस्वी किसान मार्ट) ने किया। अध्यक्षता ई. प्रकाश पाण्डेय जी, संस्थापक तेजस्वी किसान मार्ट, ने की। उन्होंने संगठन की स्थापना, उद्देश्य और किसानों को उत्पादन से विपणन तक सशक्त बनाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता और विशेषज्ञ सलाहकार श्रीमान विपिन जी (पी.एम.वी. मेल्टिंग्स प्रा. लि.) – जौ की खेती, बीज, बुआई, सिंचाई, खाद प्रबंधन और उत्पाद की खरीदी पर मार्गदर्शन। शैलेन्द्र कुमार सिंह जी, व्यवसाय प्रमुख, एर्डे एग्रो इकोसिस्टम प्रा. लि. – मृदा परीक्षण, बैंक फाइनेंस, प्रशिक्...

क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक आहुत बैठक में प्रद्युम्न ने संभाली जिले की कमान

Image
ओबरा (सोनभद्र) अग्रवाल नगर ओबरा मे अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद की बैठक आहुत अध्यक्षता ओ पी सिंह ने की। रविवार को आहूत इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल सिंह द्वारा नियुक्त जिला अध्यक्ष की कमान प्रदुम्न कुमार सिंह को सौंपी गई। समाज के उत्थान और विकास के लिए जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने समाज के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की, जिसमें समाज के  लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और समाज की बेहतरी का संकल्प लिया । इस अवसर पर अभिषेक सिंह पिंकू, संजय चंदेल, निशांत राठौर, अरुण सिंह, मनोज सिंह, प्रभात सिंह, पवन सिंह, विवेक सिंह, रामकिंकर सिंह, सुनील सिंह, सुशील सिंह, रघुराज सिंह समेत भारी संख्या में उपस्थित समाज के लोगों ने अपना विचार रखा और समाज के  विकास के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

भाजपा जिला कार्यालय पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्ययोजना बैठक सम्पन्न

Image
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिला कार्ययोजना बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य ने की तथा संचालन का दायित्व जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अनिल सिंह गौतम ने निभाया। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए पंचायत चुनाव की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का माध्यम है और कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से इसमें जुटना होगा। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव 2021 के बाद जिले में नई नगर पंचायतें और नगर पालिका परिषद के सृजन के साथ सीमा विस्तार किया गया है। इसके चलते कई ग्राम पंचायत और राजस्व ग्राम शहरी क्षेत्र में शामिल हो गए हैं। अब शहरी क्षेत्र में सम्मिलित ग्राम पंचायतों को हटाने तथा शेष ...

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न

Image
लखनऊ/मोहनलालगंज (समेसी, रसूलपुर): किसानों की आय में वृद्धि और उनके उत्पादों को उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से तेजस्वी किसान मार्ट के तत्वावधान में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों, कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के प्रतिनिधियों और कृषि विशेषज्ञों ने भाग लिया। संगोष्ठी में किसानों के उत्पादों के विपणन की चुनौतियों और संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता मनीष कुमार (निदेशक, मोहनलालगंज कृषक विकास उत्पादक कंपनी लिमिटेड) ने की तथा संचालन का दायित्व अजय कुमार मौर्या ने निभाया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एस. के. सिंह (एरडे एग्रो प्राइवेट लिमिटेड), आयुष अग्निहोत्री (बाजार प्रबंधन विशेषज्ञ)  , हिमांशु चतुर्वेदी (प्रबंध निदेशक, तेजस्वी किसान मार्ट) और इंजीनियर प्रकाश पाण्डेय (संस्थापक, तेजस्वी किसान मार्ट – प्रमुख वक्ता) उपस्थित रहे। बैठक के दौरान किसानों के पारंपरिक उत्पादों—विशेषकर सब्ज़ियों और अनाज—की बिक्री को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि किसान पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ आधुनिक विपणन त...

National Seminar on Strengthening Collaboration Between FPOs and Traders

Image
 🌾 🌾 On Sunday, 7th September 2025, Tejasvi Kisan Mart successfully organized a national seminar that brought together Farmer Producer Organizations (FPOs) from across India, including Gujarat, Maharashtra, Bengal, Madhya Pradesh, Kerala, Rajasthan, Telangana, Uttar Pradesh, and Bihar. The event provided an excellent platform for sharing ideas and building stronger networks to support farmer prosperity. The objectives of the seminar were: ✅ Strengthening collaboration between FPOs and traders ✅ Connecting farmers directly with markets ✅ Promoting opportunities for local agricultural products Key participants included: Mahesh Bhai from Gujarat, Sumit Kawle from Maharashtra, Bholanath Mahto from Bengal, Ram Sevak Kushwaha, Akash Patel, Ram Singh from Madhya Pradesh, Anoop Raman from Kerala, Lakman Ram, Harvinder Singh from Rajasthan, N. Shankaraiah from Telangana, Sabha Lal Patel, Akhilesh Shukla, Triloki Nath, Ram Krishna, Nem Singh from Uttar Pradesh, Ranjan Kumar from Bihar, and...

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

Image
नई दिल्ली। रविवार, 07 सितंबर 2025 को “तेजस्वी किसान मार्ट” की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार, बंगाल, केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्री हिमांशु चतुर्वेदी द्वारा किया गया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री एस. के. सिंह (Erde Agro Pvt. Ltd.) और मुख्य वक्ता के रूप में श्री प्रकाश पांडेय (Tejasvi Kisan Mart) उपस्थित रहे। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग को मजबूत करना, किसानों को सीधे बाजार से जोड़ना तथा स्थानीय कृषि उत्पादों के लिए नए अवसरों को बढ़ावा देना रहा। प्रतिभागियों ने इन विषयों पर गहराई से चर्चा की और अपने अनुभव साझा किए। मीटिंग में शामिल एफपीओ प्रतिनिधि मीटिंग में गुजरात से महेश भाई, महाराष्ट्र से सुमित कावले, बंगाल से भोलानाथ महतो, मध्य प्रदेश से राम सेवक कुशवाहा, आकाश पटेल, राम सिंह, केरल से अनूप रमन, राजस्थान से लक्मण राम, हरविंदर सिंह, तेलंगाना से एन. शंकरैया, उत्तर प्रदेश से...

महाराष्ट्र राज्य की वर्चुअल संगोष्ठी बनी ऐतिहासिक पहल, 12 राज्यों के प्रतिनिधियों ने साझा किए विचार

Image
तेजस्वी किसान मार्ट के तत्वावधान में आयोजित हुई पहली परिचयात्मक संगोष्ठी, एफपीओ व्यापार सहयोग की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम 22 जून 2025 — तेजस्वी किसान मार्ट द्वारा आयोजित महाराष्ट्र राज्य की पहली परिचयात्मक वर्चुअल संगोष्ठी ने देशभर के किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के बीच नई व्यापारिक संभावनाओं का शुभारंभ किया है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार दिनांक २२-०६-२५ को किया गया, जिसमें महाराष्ट्र सहित 12 राज्यों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया और आपसी व्यापार सहयोग के नए आयामों पर विचार-विमर्श किया। संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र के साथ-साथ अन्य राज्यों के एफपीओ के बीच मजबूत पारस्परिक व्यापार संबंध स्थापित करना था। इस मंच के माध्यम से किसानों और एफपीओ को स्थानीय कृषि उत्पादों, भंडारण, स्टोर प्रबंधन और विपणन के व्यवहारिक सुझावों का अवसर मिला। इसके साथ ही, सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में राज्यवार व्यापार मेलों और प्रशिक्षण सत्रों के आयोजन का भी प्रस्ताव रखा। कार्यक्रम में तेजस्वी किसान मार्ट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री हिमांशु चतुर्वेदी, मीडिया प्रमुख श्री राजीव पांडेय, और संस...

तेजस्वी किसान मार्ट के नेतृत्व में वर्चुअल संगोष्ठी का आयोजन, 300 से अधिक FPOs की ऐतिहासिक सहभागिता

Image
लखनऊ, उत्तर प्रदेश। तेजस्वी किसान मार्ट (तेजस्वी संगठन न्यास व यूनिवर्सल सोनांचल फॉर्मर एसोसिएशन) के नेतृत्व में आज एक महत्वपूर्ण वर्चुअल संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सहित देश भर से 300 से अधिक किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) ने भाग लिया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के FPOs के बीच आपसी व्यापार को बढ़ावा देना और उत्पादों के आदान-प्रदान के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण को गति देना था। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता ई. प्रकाश पाण्डेय (संस्थापक, तेजस्वी किसान मार्ट) ने की, जबकि राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री हिमांशु चतुर्वेदी ने कुशल संचालन किया। विभिन्न राज्यों से प्रमुख सहभागिता: महाराष्ट्र   श्री सुमीत कवाड़े ने नासिक प्याज और अन्य उत्पादों के राष्ट्रीय व्यापार की जानकारी दी। उन्होंने आगामी एक माह में स्टोर स्थापना की योजना साझा की। गुजरात   श्री महेश भाई ने गुजरात के उत्पादों के आपसी व्यापार पर प्रकाश डाला। बिहार   श्री महंत मृत्युंजय दास (राष्ट्रीय संयोजक, संचालन समिति) व श्री केशव प्रसाद (अध्यक्ष, बिहार स्टोर संचालन समिति) ने नए स्टोरों की स्थापना और यूप...

तेजस्वी किसान मार्ट का चौथा स्टोर गुजरात में भव्य शुभारंभ

Image
अंजार (कच्छ, गुजरात): तेजस्वी किसान मार्ट का चौथा स्टोर कलश सर्कल, अंजार में भव्य पूजन एवं फीता काटकर शुभारंभ किया गया। यह शुभारंभ महंत परमपूज्य श्री भरतराजा जी (श्रीभारापरजागीर कच्छ) एवं महंत श्री सीतारामदासजी बापू (पञ्चमुखी हनुमान मंदिर) द्वारा सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर तेजस्वी किसान मार्ट के संस्थापक एवं प्रेरक ई. प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि यह स्टोर देश का चौथा केंद्र है। इससे पूर्व बिहार, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल में क्रमशः तीन स्टोर सफलतापूर्वक प्रारंभ किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी किसान मार्ट का उद्देश्य "FPO से FPO व्यापार" को बढ़ावा देना है, जिससे किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा सके। कार्यक्रम में गुजरात निगरानी समिति द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई। तेजस्वी किसान मार्ट के गुजरात प्रदेश संयोजक महेश भाई, स्टोर संचालक कल्पेश अहीर, प्रवीण भाई बोडा, प्रकाश भाई पटेल,  की गरिमामयी उपस्थिति रही। सर्वसम्मति से मयूर अहीर को स्टोर मैनेजर पद पर मनोनीत किया गया। उद्घाटन समारोह में तेजस्वी किस...