Posts

सहारनपुर- अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब थानों के औचक निरीक्षण पर भी

Image
  👉पुलिस की ताबडतोड कार्रवाई👈 मास्क ना लगाने वाले 354 लोगों पर पुलिस  कार्रवाई कर,वसूला 84,950 रूपये का सम्मन शुल्क            ✍️ कमल कश्यप ✍️                     सहारनपुर- मास्क चैकिंग अभियान में पुलिस को कड़े निर्देश के साथ-साथ अब अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर जनपद स्तर के थानो के औचक निरीक्षण पर भी है।वैसे भी मास्क चैकिंग अभियान मे पुलिस अपना काम कर रही है।कही से कहीं तक भी बिना मास्क वाले तथा अनावश्यक रूप से सड़कों पर सेर सपाटा करने वाले लोगों को नहीं छोड़ा जा रहा है।पुलिस 27 तथा 28‌ मई को 84,950 लोगों पर अपनी कार्रवाई को अंजाम दे चुकि है।जबकि एसएसपी सहारनपुर पहले ही जनपद के थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दे चुके हैं,कि मास्क चैकिंग अभियान तेजी के साथ चलाये,तथा अपराधियों पर भी अपना शिकंजा कसे।यह पुलिस की सख्ती का ही कारण है,जो जनपद सहारनपुर मे कोरोना मरीजों की संख्या एक दम धड़ाम हो चुकी है।बता दें,कि वैश्विक महामारी का दौर चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक त...

लखनऊ : ग्राम प्रधानों से संवाद में बोले सीएम योगी अलर्ट मोड में रहें सभी लोग तभी होंगे कोरोना मुक्त

Image
  सवांददाता- अनूप कुमार मिश्रा,  लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी ने 28 मई को प्रधानों से ऑनलाइन संवाद में आने वाली बरसात को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा, उन्होंने कहा कि इस दौरान डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया आदि बीमारियां आती हैं।  मुख्यमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम में 58176 ग्राम प्रधान शामिल हुये, इस दौरान उन्होंने गांव के विकास को लेकर बजट के सही प्रयोग की बात कही, ये पूरा कार्यक्रम वर्चुअल आयोजित किया गया, सीएम ने कहा कि ग्राम प्रधान अलर्ट मोड पर हों और प्रत्येक प्रधानों में कोरोना मुक्त गांव बनने की होड़ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, हमने एक सर्वे कराया था जिसमें 32 फीसदी गांवों में संक्रमण पाया गया और 68 फीसदी गांव ऐसे हैं जिन्होंने अपनी जागरुकता के चलते संक्रमण को दूर किया। योगी ने प्रधानो से कहा कि बहुत जगहों पर अभी भी मास्क का उपयोग नहीं किया जा रहा है। इसलिए गाँव के "प्रधान की जिम्मदारी है कि अपने अपने ग्राम सभा मे लोगों को जागरूक बनाये और भीड़-भाड़ न होने दे और बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को जिनमें बुखार, खांसी हो उन्हें अतिशिघ्र मेडिसिन किट उपलब्ध कराए।"

सोनभद्र- बदलते परिवेश में पत्रकारों की भूमिका पर कार्यशाला एवं महर्षि नारद मुनि जयंती पखवारा दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

Image
सवांददाता- रवि सिंह, दुद्धि / सोनभद्र   प्रमाणिकता के साथ अपने लेखन का करें प्रयोग (जगत नारायण विश्वकर्मा)   (दुद्धी /सोनभद्र )दुद्धी मुंसिफ कोर्ट परिसर स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद पुस्तकालय भवन में आज दिन शनिवार समय दोपहर 2:00 बजे से " बदलते परिवेश में पत्रकारों की भूमिका " विषय पर पत्रकारों का कार्यशाला व सृष्टि के प्रथम संदेशवाहक प्रतिनिधि / अर्थात पत्रकार स्वरूप महर्षि नारद मुनी  जयंती पखवारा दिवस गोष्ठी का आयोजन कोविड-19 नियमों के अंतर्गत सोशल डिस्टेंस के साथ स्वतंत्र पत्रकार समिति दुद्धी जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता में  आयोजित कार्यशाला एवं गोष्टी किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि जी उपस्थित रहे उन्होंने ने कहा कि पत्रकार समाज का प्रहरी है जो अपने लेखन के माध्यम से समस्याओं से रूबरू कराता है ऐसे पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों के बीच में विचारों को साझा करना गर्व की बात है,  परंतु समस्या लेखन द्वारा बताना ही उचित नहीं,  उस समस्या के निराकरण का रास्ता भी पत्रकारों को बताना चाहिए,  जिससे समाधान हो सके, कार्यक...

वाराणसी पुलिस ने मामी के तहरीर पे बलात्कारी भांजे को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Image
 ** करमा निवासी भांजे ने अपने दोस्त के साथ मि‍लकर किया मामी के साथ रेप आरोपी को वाराणसी पुलिस ने किया गिरफ्तार रिजल्ट लेने आया भांजे ने अपनी ही मामी के साथ दुष्कर्म कर मोबाइल मे वीडियो बनाया तेजस्वी रिपोर्ट कमलेश पाण्डेय (राबर्टसगंज) सोनभद्र, उत्तर प्रदेश  8382048247 सोनभद्र ब्यूरो:-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बार-बार करता रहा रेप वाराणसी शिवपुर की रहने वाली विवाहित पीड़िता का आरोप है कि सोनभद्र जिले के करमा थाना के पांडेय पोखर गांव निवासी उसके ननदोइ ने उसकी नौकरी लगवाने की बात कही थी नवंबर 2020 मे ननदोई ने उसके पास अपने बेटे को भेज कर कहा कि अपनी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की रिजल्ट दे दो उसी के बहाने आये करमा निवासी भांजे ने उसके साथ बलात्कार कर वीडियो बनाया भांजे ने उसे सोनभद्र के सुकृत के मकान मे बुला कर भांजे व उसके तीन दोस्तो ने सामूहिक बलात्कार किया वाराणसी शिवपुर पुलिस ने मामी की तहरीर पे भांजे को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

सहारनपुर- अलीगढ़ शराब कांड को लेकर एसएसपी सहारनपुर एक्शन में

Image
  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर जनपद भर के थाना प्रभारियों ने चलाया शराब के ठेकों पर चैकिंग अभियान थाना नानोता प्रभारी सोबीर नागर ने पकड़ी शराब की भट्टी,500 लीटर लहन नष्ट,200 लीटर कच्ची शराब जप्त सहारनपुर- अभी हाल ही में अलीगढ़ में हुए शराब कांड को लेकर आज सुबह से ही जनपद स्तर के समस्त थाना प्रभारियों,चौकी प्रभारियों द्वारा शराब के ठेकों का चैकिंग अभियान चलाया।नगर कोतवाल पंकज पंत से लेकर थाना मण्डी प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने पुलिस बल के साथ आज शराब की दुकानों में रखी शराब की बोतलों पर लगे रेपर पर प्रिंट रेट की बारिकी से जांच की।ओर यही नही पुलिस ने शराब की दुकानों की जांच के बाद वहां सक्रिय सेल्समैनों से भी काफी देर तक पुछताछ की।जबकि इधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा,एस,चन्नप्पा के समस्त थाना प्रभारियों को सख्त आदेश है,कि शराब माफियाओं को कहीं से कहीं तक भी ना छोड़ा जाये।इधर थाना कुतुबशेर प्रभारी विनोद कुमार सिंह,थाना जनकपुरी प्रभारी अवनीश गौतम,थाना सदर प्रभारी हरेंद्र सिंह,थाना देहात कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया,थाना गागलहेडी प्रभारी सतेन्द्र सिंह,थाना गंगोह प्रभारी भानुप्रता...

सोनभद्र- एक्शन एड द्वारा गरीबो को दिया गया ड्राई राशन कीट

Image
 सवांददाता- कमलेश पाण्डेय, सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के रामलीला मैदान में  एक्शन एड एसोसिएशन द्वारा ड्राइ राशन का वितरण किया गया  एक्शन एड द्वारा संचालित नई पहल परियोजना की जिला समन्वयक निशा कुरैशी द्वारा बताया गया हम अलग अलग गांव मोहले के गरीब असहाय कमजोर लोगो को राशन दे रहे हैं जिसमें पूरब महाल, निराला नगर, धर्मदासपुर ,दीप नगर, नई बस्ती ,ग्राम सभा कमहारी  के लोगो को  वितरण किया  जिनकी आर्थिक स्थिति काफी दैनीय थी जिन्होंने इस महामारी में अपने घर के कमाने वाले सदस्य को खो दिया य जो होम आइसोलेशन में है जिनकी नौकरी छुट गई हो साथ ही जो  गरीब , मजदूर,विधवा , एकल महिला, बुजुर्ग, रिक्शा चालक, मोची आदि ऐसे अलग  अलग  ब्लॉकों के 75 परिवारों को चिन्हित कर उन्हें ड्राई राशन वितरण किया जाना है  जिसमें से आज 25 लोगो को राशन वितरण किया।        जिसमे   5 किलो चावल,5 किलो आटा, 1 किलो अरहर दाल,1 किलो चीनी,1 लीटर तेल,1 किलो  नामक 4 लाइफबॉय साबुन,4रिन साबुन ,मिल्क पाउडर, हल्दी पाउडर, मर्चा पाउडर, धनिया पाउडर, साबुन,सेनिटा...

सोनभद्र- मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के भाजपा कार्यकर्तावो ने किया रक्त दान

Image
  सवांददाता- कमलेश पाण्डेय, सोनभद्र माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार के 7 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर संगठन ने कोरोना संक्रमण काल को ध्यान में रखते हुए ‘‘सेवा ही संगठन’’ के संकल्प को पूरा करने हेतु पूरे प्रदेश में सेनेटाइजर मास्क,राशन आॅक्सीमीटर के साथ अन्य के साथ अन्य जरुरी वस्तुओं के साथ दवा का व्यापक पैमाने पर वितरण विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया । उसी क्रम में जनपद सोनभद्र में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे के नेतृत्व में ब्लॅड बैंक राबर्ट्सगंज पर आज दिनांक 29 मई 2021 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी व समस्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने बड़ चढ़कर भाग लिया और 100 यूनिट ब्लॅड डोनेट किया गया। शिविर का शुभारंम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे, घोरावल विधायक डाॅ0 अनिल कुमार मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष ई0 रमेश पटेल, सीएमएस डाॅ0 क्रान्तिकुमार ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंम्भ किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे ने कहा कि भाजपा संगठन सदैव सेवा कार्यो में लगा ...