थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा एक नफर वांछित अभियुक्त को 01 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजे के साथ किया गया गिरफ्तार
डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी पिपरी के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत 01. मु0अ0स0 161/2019 धारा 379, 411, 413 भादवि, 02. 159/2019 धारा 379, 411, 413 भादवि, 03. 139/2019 धारा 379, 413 भादवि में वांछित अभियुक्त दद्दू सिंह पुत्र भैयालाल निवासी करथुआ थाना देवसर जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश, हाल पता- सिम्पलेक्स कॉलोनी थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश उम्र लगभग 33 वर्ष को आज दिनांक 21.06.2023 को 01 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया तथा उक्त बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-85/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी । गिरफ्तार अभियुक्त- दद्दू सिंह पुत्र भैयालाल निवासी करथुआ थाना देवसर जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश, हाल पता- सिम्पलेक्स कॉलोनी थाना विन्ध्यनगर जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश उम्र लगभग 33 वर्ष । गिरफ्तारी करने वाली टीम- 1- व0उ0न...