अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा जनपदीय न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गयी चेंकिग, सुरक्षा प्रभारी को दिये गये दिशा-निर्देश-
जनपद सोनभद्र
माननीय न्यायालय रॉबर्ट्सगंज की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आज दिनांक-21.06.2023 को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री कालू सिंह द्वारा न्यायालय परिसर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की चेकिंग की गयी । चेकिंग के दौरान एएसपी महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों की चेकिंग की गयी तथा जनपद न्यायालय में लगे सीसीटीवी कैमरा, बैगेज स्कैनर सदर हवालात आदि चेक किया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत हर समय सतर्कता बरतने व आने-जाने वालों की मेटल डिटेक्टर से चेकिंग करने हेतु सम्बन्धित सुरक्षा प्रभारी व वहां सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया।

Comments
Post a Comment