विश्व किन्नर सेवा संगठन गंगोह द्वारा, लगाई छबील का उद्घाटन .चौधरी इंद्रसैन ने किया..
तप-तपाती गर्मी में किन्नरों ने जमकर पिलाया लोगों को मीठा शरबत लूटी वाही-वाही..
अरविन्द चौहान
गंगोह (सहारनपुर)गंगोह के मेन बाजार शिव चौक स्थित विश्व किन्नर सेवा संगठन गंगोह द्वारा सेवा भाव की दृष्टि से उमस भरी गर्मी में प्रथम छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई इस दौरान छबील का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन युवाओं के दिलों की धड़कन चौधरी इंद्रसैन ने किया। इस दौरान चौधरी इंद्रसैन ने कहा कि किन्नर समाज हमारे समाज का अभिन्न अंग इनका हमें इन सब का सम्मान करना करना चाहिए आदिकाल से किन्नर समाज पूजनीयता कि श्रेणी में आते हैं ।इसलिए आमजन भी इन्हें सम्मान की दृष्टि से देखें गंगोह किन्नर संगठन द्वारा समाज सेवा के उद्देश्य से किए गए इस कार्य कि उन्होंने खुले दिल से प्रशंसा की है इसके साथ ही उनके साथ राहगीरों को अपने हाथों से मीठा जल पिलाया ।वहीं राहगीरों ने मीठा जल पीकर उनका गुणगान किया और कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा की दृष्टि से किन्नर समाज जनसेवा की दृष्टि से आज सड़कों पर राहगीरों की सेवा कर रहा है।दीपा किन्नर ने कहा हम भी इंसान है हमें हीन दृष्टि से ना देखें हमें अपनी बहन बेटियों की तरह ही देखें इस दौरान किन्नरों की दूसरी मुखिया रेखा किन्नर ने भी कहा कि अगर समाज के लोग समय-समय पर हमें किसी भी मजहब के धार्मिक कार्यों के लिए आमंत्रित करेंगे तो हमें अवश्य होश में सम्मिलित होंगे और यहां हमने पहली बार छबील का आयोजन किया जिसमें हमें लोगों का अपार प्यार और सम्मान मिला है।किन्नर संगठन से रितु, चाहत, खुशी, तमन्ना सहित समाजसेवी कल्याण दत्त शर्मा, इंतजार राव, सफीक राव सहित गंगोह नगर पालिका परिषद व उनके सभासद एवं अनेक लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Comments
Post a Comment