दोनों वैक्सीन सही समय से लेना आज की जरूरत- भारत संगल।
शामली 24 फरवरी। सेंट. आर. सी. काॅन्वेंट स्कूल, शामली में छात्र/छात्राओ को कोराना महामारी से बचाने के लिए कोरोना रोधी वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन विद्यालय के हॉल में किया गया। जिसमें छात्र/छात्राओ ने उत्साहपूर्वक वैक्सीनेशन कराकर इस महामारी के प्रति अपनी सजगता का परिचय कुशलतापूर्वक दिया। कोरोना की तीसरी लहर से देश के युवा वर्ग को कोरोना से संक्रमित होने से बचाने हेतु उत्तर प्रदेश स्वास्थय विभाग द्वारा लियो क्लब सेंट आर. सी. के सहयोग से ये महत्वपूर्ण कार्य सम्पन्न किया गया। बच्चों को वैक्सीन प्रमाण पत्र बाटते हुए क्लब अध्यक्ष लियो भारत संगल ने कहा कि आप उन भाग्यशाली किशोरों में हैं, जिन्होंने समय से अपनी दोनों कोरोना वैक्सीन ले ली है, आपने आज, समाज के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। आपसे प्रेरणा लेकर 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चे जिन्होंने अभी वैक्सीन नहीं लगवाई है, वह भी वैक्सीन लगाएंगे ऐसी हमें आशा हैं। आज न केवल बच्चों को प्रथम व द्वितीय वैक्सीन लगाई गई बल्कि सभी बच्चों को जिनको दोनों वैक्सीन लग चुकी सभी को वैक्सीन सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हु...