वाहनों के किराये/भाड़े भुगतान के लिए लॉगबुक जिला पूर्ति कार्यालय में जमा कराना करें संक्षिप्त : अरविंद कुमार सिंह

 रिपोर्ट रिजवान सिद्दीकी बिजनौर जिला  ब्यूरो चीफ


 


 


बिजनौर l अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, प्रभारी अधिकारी (यातायात) ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 मे प्रयुक्त निजी/व्यवसायिक हल्के एवं भारी वाहनों के वाहन स्वामियों/वाहन चालकों जानकारी देते हुए बताया है कि कतिपय वाहन चालक 14 फरवरी,.2022 को मतदान दिवस के पश्चात सायं सेन्ट्रल वेयर हाउस, बिजनौर में मत पेटियों को जमा करने अथवा सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट्स को छोड़ने के पश्चात यातायात कैम्प में आकर अपने वाहनांे को नियमानुसार अवमुक्त नहीं कराया गया है, जिसके कारण निजी/व्यवसायिक वाहनों के किराये/भाड़े के भुगतान के लिए विवरण निर्वाचन कार्यालय, बिजनौर मे प्रेषित किया जाना सम्भव नहीं हो पा रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष समाप्ति में अल्प समय होने के फलस्वरूप समस्त प्रयुक्त वाहनों के विवरण की तत्काल आवश्यकता है।

उन्होनें उपरोक्त के संबंध मे समस्त वाहन स्वामियों/वाहन चालकों को निर्देशित किया  है कि वह अपने बैंक खाते (बैंक का नाम, खाता संख्या एवं आई0एफ0एस0सी0 कोड) तथा लॉग अध्यावधिक (लिये गये ईंधन का इन्द्राज, तय की गयी दूरी सत्यापन सहित) व अन्य अपेक्षित सूचनाओं सहित जिला पूर्ति कार्यालय, पुराना महिला चिकित्सालय, सिविल लाइन, बिजनौर मे आगामी 28 फरवरी,22 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि वाहन चालकों/वाहन स्वामियों के द्वारा निर्धारित अवधि तक अपनी लॉग बुक जमा नहीं करायी जाती है तो ऐसी स्थिति मे उनको भुगतान कराया जाना सम्भव नहीं होगा, जिसके लिए वह स्वयं उत्तरदायी होगें।

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न