आज दित्तीय कोरोना रोधी वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन सैंट. आर. सी. काॅन्वेंट, स्कूल शामली।
कोरोना प्रकोप की तीसरी लहर भारत से विदा होनें वाली है, कोरोना की तीसरी लहर से देश के युवा वर्ग के पीड़ित होने के अधिक आसार थे इसलिए सरकार ने जनवरी महीने से ही 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को वैक्सिंन लगानी शुरू कर दी थी आज देश में 15 से 18 वर्ष के बीच के अधिकतम किशोरों को कोरोना रोधी टीके की प्रथम डोज लग चुकी हैं अब दूसरी डोज की तैयारी है, इस बात को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा लियो क्लब सेंट आर. सी. के सहयोग से आज दित्तीय कोरोना रोधी वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन सैंट. आर. सी. काॅन्वेंट, स्कूल शामली में किया गया, जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ शामली क्षेत्र के 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साह पूर्वक वैक्सीन करा कर बीमारी के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया।
इस कोरोना रोधी वैक्सीनेशन कैंप के अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल डायरेक्टर इंडोरसी लायन अरविंद संगल ने उपस्थित सभी कोरोना वाॅरियर को कोरोना काल में उनकी उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए गोल्डन मेडल देकर सम्मानित करते हुए कहा कि देश को वैश्विक महामारी से बचाने के लिए कोरोना वाॅरियर अपनी जान को खतरे में डालकर वैक्सीनेशन के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित कर रहे हैं, अतः हमारा कर्तव्य है कि हम उनका सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित करें। अरविंद संगल ने छात्र व छात्राओं को टीकाकरण के महत्व के विषय में समझाया और बचाव के लिए बनाई गई गाइडलाइन का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन ही इस बीमारी से बचने का एकमात्र उपाय है अतः वैक्सीनेशन कराना सब के लिए अत्यंत आवश्यक है, जिससे कि हम अपने आप को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं।
प्रधानाचार्या ने सभी अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि 15 से 18 आयु वर्ग के लिए जनवरी से टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया है अतः अब अभिभावकों का दायित्व है कि वह अपने बच्चों का दूसरा टीकाकरण करा कर देश को इस बीमारी से बचाने के लिए अपने दायित्व का निर्वाहन करें।
इस अवसर पर, लियो भारत संगल, लियो रूचिर संगल, लियो विष्णु अग्रवाल, लियो आकाश, लियो अमन शर्मा, पूर्व प्रधान हसनपूर संजीव मलिक, उपेन्द्र द्विवेदी व उपप्रधानाचार्य श्री आर. पी. एस. मलिक उपस्थित रहें।
मीनू संगल
प्रधानाचार्या
सैंट. आर. सी. काॅन्वेंट स्कूल,
शामली।
रिपोर्ट:
भारत शर्मा
जिला संवाददाता
तेजस्वी न्यूज़
आईना सच का युवा जोश केसाथ शामली
9810494995
Comments
Post a Comment