मतदाता जागरण कवि गोष्ठी सम्पन्न
सोनभद्र/शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी के तत्वावधान में बार एसोसिएशन सोनभद्र कचहरी में बार के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ल एडवोकेट के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
सरोज सिंह (सरस्वती वंदना)
*मां भारती-मां भारती*
*हम करें तेरी आरती*
दयानंद दयालु
*अपने देशवा के शान*
*न भुलाइह मतदान*
दिलीप सिंह दीपक
*बन्दर बाट लगी है देखो, जोड़-तोड़ का काम शुरू है*
*उल्लू का तो दाम लगा और,*
*गधों का भी मान शुरू हैं।*
बृजमोहन त्रिपाठी
*सब मिल-जुल कर आओ भाई*
*चलो-चलो मतदान करें*।
*अपने मत को देकर के*
*लोकतंत्र मजबूत करें*।
राकेश शरण मिश्र
*हे देश के मालिक मतदाता*
*तुम भारत के हो भाग्यविधाता*
दिवाकर मेघ विजयगढ़
*आया अवसर चुनाव का, लोकतंत्र का मान करो*
*संविधान में मिली शक्ति है उठो और मतदान करो*।
विकास वर्मा
*आओ करें मतदान की बातें*
*लोकतंत्र मजबूत करें हम*
*याद रखें संविधान की बातें*।
रामनरेश पाल
*जीवन के बाग में, पंक्षी का मन घबरा रहा है*
*गीत सावन का आज पतझड़ में कौन गा रहा है*।
प्रद्युम्न त्रिपाठी पदम्
*शत प्रतिशत मतदान कीजिये*
*लोकतंत्र का महापर्व यह*
*यारो इसका सम्मान कीजिये*।
इस अवसर पर अशोक तिवारी, जयराम सोनी ने काव्यपाठ किया महेंद्र प्रसाद शुक्ला ने जनमानस को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरणा दिए। उक्त अवसर पर विनोद चौबे, सुरेंद्र पांडेय, मदन चौबे, आत्मप्रकाश तिवारी समेत सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment