Posts

धीरेन्द्र जायसवाल को तेजस्वी संगठन के (युवा प्रकोष्ठ) तेजस्वी युवा समिति का प्रदेश सचिव बनाया गया

Image
सवांददाता- राजेन्द्र पाठक, सोनभद्र राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलेश दुबे (आईआईटी दिल्ली) के स्तुति पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री इंजीनियर प्रिंस मिश्रा (आईआईटी, रुड़की) के द्वारा धीरेन्द्र जायसवाल को उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया ।धीरेन्द्र जायसवाल सोनभद्र के रहने वाले हैं इनकी प्रदेश के युवाओं में अच्छी पकड़ है बाल्य काल से ही समाजसेवी प्रवृत्ति के रहे हैं।युवाओं के प्रेरणा स्रोत धीरेन्द्र सदैव समाज हित का कार्य करते रहे हैं समाज के प्रति इनकी समाजसेवी विचारधाराओं को संज्ञान में लेते हुए इंजीनियर प्रिंस मिश्रा ने इनको देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का सचिव नियुक्त किया है जल्द ही उत्तर प्रदेश के हर जनपद में तेजस्वी युवा समिति की जिला इकाई का गठन किया जाएगा धीरेन्द्र ने बताया कि तेजस्वी युवा समिति युवाओं के कल्याण के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करती रही है और करती रहेगी। युवावों को नशा मुक्ति हेतु अभियान चला कर, युवावो को नशामुक्त किया जायेगा, बेरोजगार युवावो के लिये रोजगार उपलब्ध कराने के लिये संगठन द्वारा हर संभव प्रयास किया जायेगा। गरीब युवावो की मदद किया जायेगा संगठन द्वारा...

शामली- श्री दादी जी सेवा संस्थान हनुमान धाम शामली द्वारा दादी झुंझुनू वाली उत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन किया

Image
 शामली।  श्री दादी सेवा संस्थान हनुमान धाम शामली द्वारा आयोजित दादी झुंझुनू वाली उत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि विजय कौशिक समाजसेवी, मनोज मित्तल समाजसेवी पूर्व सभासद शामली, द्वारा माता रानी की ज्योत प्रज्वलित करके किया गया। महा आरती पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल एवं नगर अध्यक्षा भाजपा मीनू संगल ने की। इस अवसर पर अतिथि द्वारा सुंदर कार्यक्रम के लिए आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। माता रानी आप पर कृपा बनाए रखें। माता रानी का भव्य श्रृंगार किया गया। और विशाल भंडारे का आयोजन में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें मुख्य रुप से भाजपा के हरवीर मलिक, वैध उपेंद्र द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, मयंक जैन, सुनील अरोरा, मुकेश मैनेजर, रवि संगल, विकास धीमान, मनोज वर्मा, आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा, राधेश्याम गोयल एडवोकेट, अमन गोयल, राहुल शर्मा, अनुराग शर्मा, अभिषेक मित्तल, गौरव गर्ग, मयंक संगल, प्रदीप ऐरन, पराग संगल, निशांत संगल, मनीष भटनागर, रवि संगल आदि रहे। रिपोर्ट: रवि संगल मीडिया तेजस्वी न्यूज़ ब्यूरो चीफ  जिला ...

गाज़ियाबाद- पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर लुटेरे/चोर गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा, 15000 रु0 नकद, चोरी किए आभूषण व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद

Image
आज दिनांक 06.09.2021 को समय करीब 21.45.बजे नाहल झाल के पास दौराने चेकिंग थाना मसूरी पुलिस व स्वाट टीम गाजियाबाद द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 शातिर चोर/लुटेरो को गिरफ्तार किया गया, जो पुलिस पार्टी पर फायर करके भागे थे, आत्मरक्षार्थ में पुलिस पार्टी द्वारा बदमाशो पर फायर किया गया, जिसमें *1. साबिर पुत्र आस मौ0 निवासी गली नं0- 9 मजीदपुरा हापुड़ एवं 2. नूर इस्लाम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी मजीदपुरा गली नं0- 8 हापुड़* के पैरो में गोलियाँ लगने से घायल हो गये एवं एक आरक्षी अरविन्द भी घायल हो गये, घायल बदमाशो को गिरफ्तार कर उपचार हेतु हॉस्पिटल भेजा गया है। अभियुक्तगणो के कब्जे से 2 अदद तमंचा 315 बोर , 4 खोखा कारतूस , 4 जिन्दा कारतूस एक मोटर साईकिल ,चोरी किये गये 15,000/- रू0 नकद  एक थैला और , चोरी की गायी कुछ पीली धातू, कुछ सफेद धातु के आभूषण बरामद हुए । अभियुक्तगण शातिर किस्म के चोर/लुटेरे है, अभियुक्त साबिर पर लगभग 09 मुकदमें पंजीकृत है व अभियुक्त नूर इस्लाम उपरोक्त पर विभिन्न थानो से लगभग दो दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं । *गिरफ्तार अभियुक्तगण*  1. साबिर पुत्र आस मौ0 निवासी गल...

सोनभद्र- सर्प के डसने से महिला की मौत

Image
  संवाददाता कमलेश पाण्डेय संजय सिंह चुर्क/चुर्क चौकी क्षेत्र के ग्राम लखनवार में सोमवार  रात को सांप के काटने से महिला की मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत लखनवार गांव में महिला पूनम पत्नी दीपक चौहान उम्र 25वर्ष बाहर शौच के लिए जैसे ही निकली वैसे ही बगल में पेड़ के सहारे लटके सर्प ने महिला के कान के पास काट लिया महिला को घर के लोग अस्पताल में न ले जाकर झाड़-फूंक कराने लगे उसी बीच महिला की मौत हो गई  महिला के काजल उम्र 3वर्ष तथा दिव्या 21दिन की दो मासुम बच्चीयां है आज सुबह जैसे ही चौकी चुर्क को सुचना मिली चौकी के सिपाही महिला के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेज दिए

सोनभद्र- तिल के खेत में मिला युवक का शव,सनसनी

Image
  तेजस्वी रिपोर्ट कमलेश पाण्डेय राबर्ट्सगंज सोनभद्र उत्तर प्रदेश        8382048247 विंढमगंज सोनभद्र। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पतरिहा गांव में मंगलवार को सुबह तिल बोए हुए खेत में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पतरिहा गांव निवासी मिथलेश कुमार मिश्रा उर्फ छोटू (24 वर्ष) पुत्र देवेंद्र नाथ मिश्रा सोमवार को शाम पांच बजे के आसपास घर से बाहर घूमने निकला था।रात में उसके घर नहीं लौटने पर परिजन अगले दिन मंगलवार को उसकी खोजबीन शुरू कर दिए।इसी बीच करीब नौ बजे सुबह उसका शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूर तिल के खेत में पड़ा हुआ मिला।गांव में इस घटना की खबर लगते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक के पीठ एवं हाथ की अंगुलियों पर करंट से झुलसे होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं वहीं सिर के पिछले हिस्से में खून का थक्का जमा हुआ है।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे विंढमगंज थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।श्री सोनकर ...

सोनभद्र- दो बच्चों की माँ पिछले चार दिनों से लापता,गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज

Image
म्योरपुर  तेजस्वी रिपोर्ट कमलेश पाण्डेय राबर्ट्सगंज सोनभद्र उत्तर प्रदेश         8382048247 थाना क्षेत्र के रासपहरी निवासी अंजली देवी पत्नी दीपक कुमार पिछले चार दिनों से लापता हो गयी है ।प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अंजली गुप्ता जो रेनुकूट के सब्जी मंडी में अपने पति व दो बच्चो के साथ रहती थी तथा नास्ता चाय के बव्यवसाय में अपने पति का हाथ बटाती थी। लॉक डाउन होने के कारणजब दुकान बंद हो गई तो वह अपने घर रास पहरी वापस आ गयी तथा पति द्वारा औरहवा मोड़ के पास दुकान खोल परिवार का भरण पोषण किया जा रहा था। अंजली शनिवार की सुबह अपने पति दीपक से यह कह कर निकली की मैं कपड़ा सिलने को रेनुकूट दिया हुआ है उसे लेने जा रही हु, दोपहर तक आ जाऊंगी। चुकी बराबर महिला का रेनुकूट आना जाना होता था पति दीपक द्वारा दोपहर में जब पत्नी अंजली के मोबाइल नम्बर 8756364446 पर फोन लगाया तो पत्नी ने बोला कि मैं कपड़ा लेली हु थोड़ी देर में गाड़ी पकड़ वापस आ जाऊंगी यह कह कर फोन काट दिया दीपक के अनुसार काफी देर होने के बाद जब पत्नी घर नही आई तो मैं फोन लगाया तब से लेकर अब तक उसका मोबाइल ...

सोनभद्र- शिक्षक दिवस पर जिले पर हंस वाहिनि इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य हुए सम्मनित ,क्षेत्र में हर्ष

Image
करमा, सोनभद्र(सेराज अहमद ) स्थानीय विकास खंड स्थित हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया के प्रधानाचार्य सहित 2 शिक्षक प्रवक्ता हुए सम्मानित। बताते चलें शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा सरकार द्वारा शिक्षकों को सम्मानित करने का फरमान था। जिसमें हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया के प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र, शिक्षक राजेंद्र प्रसाद पांडे, अरुण पति  तिवारी को जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।  राज्यसभा सांसद सदस्य राम सकल, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, नोडल अधिकारी श्रम आयुक्त मोहम्मद मुस्तपा, अपर जिलाधिकारी आशुतोष के द्वारा प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्रम पाकर शिक्षक हर्षित हुए। इसी क्रम में मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पापी के प्रधानाचार्य सरोज मौर्य बाबा बिहारी इंटर कॉलेज भरकवाह के शिक्षिका पूनम मौर्य, मोती सिंह इंटर कॉलेज धौरहरा के प्रवक्ता ब्रह्मानंद को भी प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया ।आज  हंस वाहिनी इण्टर कालेज कसया के प्रबंधक राजेश मिश्र ने विद्यालय परिसर में  उपस्थित होकर  अपने शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हु...