खलिहान में रखें धान के बोझ में लगी आग, धू धू कर जला

 


  रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेठिगांव में शनिवार की भोर में धान के बोझ में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, इससे मड़ाई के लिए रखा दो बीघा धान का बोझ जल गया, 

ग्राम प्रधानपति अनूप तिवारी ने बताया की बेठिगांव निवासी रामवृक्ष पुत्र स्व.मंधारी मेहनत मजदूरी कर परिवार की आजीविका चलाता हैं, वह बटाई पर खेत लेकर धान की खेती किया था, धान की कटाई करने के बाद मड़ाई के लिए रखा गया था, इसी बीच शनिवार की करीब 3 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में धान के बोझ में आग लग गई, आग लगने की जानकारी होने पर जब तक ग्रामीण एकत्रित होते, धान का बोझ जल चुका था, मामले की सूचना पुलिस के साथ क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई, 112 नम्बर पुलिस ने मौका मुआयना किया,

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

समुदाय आधारित बाल सुरक्षा: एक नई सामाजिक चेतना

20 से अधिक राज्यों के एफपीओ-एफपीसी प्रतिनिधियों की राष्ट्रीय ऑनलाइन परिचर्चा में ग्रामीण बाजार और किसान उत्पादों को लेकर मंथन