भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में बनी नमो कबड्डी आयोजित कराने की योजना

 


भाजपा किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन जिला कार्यालय पर किया गया जिसकी अध्यक्षता यादवेंद्र दत्त द्विवेदी जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, मुख्यअतिथि नंदलाल गुप्ता जिला अध्यक्ष भाजपा व कार्यक्रम का संचालन महामंत्री द्वय नारसिंह पटेल व अनिल सिंह  के द्वारा किया गया कार्यक्रम में जनपद में आयोजित नमो कबड्डी के आयोजन हेतु महत्वपूर्ण कार्ययोजना बनाई गई। नमो कबड्डी का शुभारंभ कामेश्वर सिंह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा द्वारा 1  दिसंबर को कठपुरवा स्टेडियम में  होना सुनिश्चित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जी का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। 1 दिसंबर को सर्वप्रथम कर्मा में स्वागत तत्पश्चात नमो कबड्डी का शुभारंभ व 2 दिसंबर को जिला कार्यालय पर 11 बजे प्रेस वार्ता व जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन सुनिश्चित  है। इस कार्यक्रम में नमो कब्बडी के संयोजक राजेश मिश्रा को बनाया गया। कार्यक्रम में दिलीप चौबे जिला उपाध्यक्ष, मीनू चौबे जिला उपाध्यक्ष, गोपाल सिंह वैद्य विधानसभा प्रभारी, अभय कांत दुबे जिलामंत्री, संतोष बैसवार जिलामंत्री, रामप्रवेश यादव जिला कार्यसमिति सदस्य, धीरेंद्र जायसवाल, राजबहादुर सिंह, मनोज चौबे, जुबलेश दुबे, अजय केशरी, प्रीति वर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी ई. प्रकाश पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी द्वारा दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति