कांग्रेसियों से 2024 के चुनाव में जुटने का आहवान: रफत

 



स्व०इन्दिरा गांधी जयंती के अवसर  पर डाला प्रकाश 



झालू | देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न आयर्न लेडी स्व०श्रीमति इंदिरा गांधी  की जयंती के अवसर पर नगर कांग्रेस कार्यालय झालू पर एक पुष्पांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता  नगर अध्यक्ष रफत ने की तथा संचालन नगर महासचिव अय्यूब अहमद ने किया। कांग्रेसियों ने स्व०इंदिरा गांधी  के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए श्रधंजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।विचार गोष्टी में वक्ताओं ने स्व०इन्दिरा गांधी  के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विचार गोष्ठी बैठक नगर अध्यक्ष रफत  की अध्यक्षता एव नगर महासचिव अय्यूब अहमद के संचालन में हुई।जिसमें नगर अध्यक्ष रफत ने नगर में संगठन को ओर अधिक मजबूत करने के लिए  शीघ्र ही नगर कमेटी का गठन किया जाएगा ।सभी कांग्रेस जनो का आवहान करते हुए नगर अध्यक्ष रफत ने कहा कि सभी कांग्रेस जन 2024 के चुनाव की तैयारी में जुट जाए ।

नगर अध्यक्ष ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है देश की मौजूदा भाजपा सरकार पूरी तरह फैल हो चुकी है।आज देश की जनता भाजपा की चाल को पूरी तरह समझ चुकी है देश की जनता पूरी तरह कांग्रेस के साथ है,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी  के साथ खड़ी है।देश की जनता बदलाव चाहती है।उन्होंने कांग्रेस जनो का आवहान करते हुए कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को हताश होने  की ज़रूरत नही है। आने वाला समय कांग्रेस का होगा आपका होगा।

इस अवसर पर अय्यूब अहमद,जलालूद्दीन,नफीस अहमद,फूल सिंह,कासिम,जहिर अहमद, फुरकान अहमद,रिहान, फरहान, शाहरुख,अनीस, भागिंदर चौकपुरिया, जहांगीर, शहजाद अहमद,सूफी इरफान,मुस्तफा आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न