थाना सिविल लाईन प्रभारी संजय कुमार के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रशांत गिरी व उनकी टीम सट्टे के कारोबार करने वालो पर लगा रही लगाम



थाना सिविल लाईन पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल,सट्टे का साजो सामान व रुपये भी किये बरामद





मुजफ्फरनगर। पुलिस सेवा कानून एवं कानून व्यवस्था से जुड़ी ही नहीं है बल्कि मानवीय सेवा समाज सेवा तथा इंसानी सेवा के दायरे में भी आती है आजकल कम्युनिटी पुलिसिंग का दौर है। थाना सिविल लाईन प्रभारी संजय कुमार अपने स्तर से कुछ भी बेहतर करने का प्रयास करते है तथा जनता में अपनी एक अलग छवि और पहचान बनाएं हुए हैं। थाना सिविल प्रभारी संजय कुमार बहुत से अच्छे गुडवर्क को अंजाम दे रहे है तथा साथ ही इनकी कार्यप्रणाली बहुत ही प्रशंसनीय एवं सराहनीय कही जा सकती है ओर इनके कुशल नेतृत्व में साकेत कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रशांत गिरि व उनकी टीम सट्टे के कारोबार करने वालो ओर अपनी नजरें बनाकर रखते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज रही हैं आज भी कई सट्टे के कारोबार करने वालो को साकेत कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रशांत गिरी व उनकी टीम ने सट्टे के साजो सामान सहित दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है पकड़े गए दोनो अभियुक्तों के कब्जे से 14 हजार 500 रुपये, पर्चा, सट्टा, मोबाईल आदि भी बरामद किया हैं।अवगत कराना है कि जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध जुए व सट्टे के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्येवक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी सिविल लाइन संजय कुमार के कुशल नेतृत्व में साकेत कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रशांत गिरी व उनकी टीम ने सट्टे की खाईबाडी करते हुए 02 अभियुक्तों को घांस मण्डी से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त करते हुए अभियुक्तों के कब्जे से पर्चा सट्टा, 02 अदद मोबाईल फोन, 01 कॉपी, 02 पेन व 14 हजार 500 रुपये नगद भी बरामद किये हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के राधेश्याम पुत्र रामकिशन निवासी म0न0 57 ब्रहमपुरी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर व सुभाष गुप्ता पुत्र प्रेमपाल गुप्ता निवासी कम्बल वाला बाग थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर हैं। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ थाना सिविल लाइन पुलिस में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न