थाना नानोता प्रभारी त्रिभुवन सिंह के कुशल निर्देशन में पेरोकार राहुल कुमार की सशक्त पेरवी रही,सराहनीय योग्य
👉न्यायालय समाचार,,,,,
*➡️एसएसपी डा,विपिन ताड़ा एवम एसपी देहात सागर जेन की जबरदस्त सख्ती के चलते, अपराधियों को हो रही है धड़ाधड़ सजा*
*➡️सुसंगठित गिरोह बनाकर जनता को लूटने वाले बदमाश अजीम को हुई 3 वर्ष कठोर कारावास की सजा तथा लगा 5 हजार रुपए का अर्थदंड*
*➡️अभियुक्तो को सजा दिलाने में एडीजीसी मेघराज सिंह चौहान एवम विवेचक निरीक्षक प्रवेश गौतम का रहा महत्वपूर्ण योगदान*
*सहारनपुर*/
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा, विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जेन के कड़े निर्देश पर थानों से लेकर न्यायपालिका तक पेरोकारो की सख्त पेरवी चलते अपराधियों को हो रही है धड़ाधड़ सजा।अभियुक्तों को सजा दिलाने मे थाना प्रभारी से लेकर पेरोकार,विवेचक एवम एडीजीसी तक एक अच्छी भूमिका अदा कर रहे है।कल देर शाम सुसंगठित गिरोह के एक सरगना को माननीय न्यायालय द्वारा 3 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई,तथा 5 हजार रुपए का लगाया जुर्माना।आपको बता दें,कि कस्बा नानोता में कुख्यात अपराधी अजीम पुत्र जुम्मन उर्फ जुम्मा निवासी छत्ता कस्बा नानोता द्वारा एक सुसंगठित गिरोह बनाकर जनता मे भय का वातावरण पैदा करना एवम अपराधिक कृत्यों से धन अर्जित करना,जिसके आंतक से कस्बा वासी भी बेहद परेशान थे,जिसके विरुद्ध एक मुकद्दमा थाना प्रभारी सोबीर नागर द्वारा दिनांक 16-4-2021 में आईपीसी की धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में पंजीकृत करते हुए इसकी गिरफ्तारी की और जेल भेजा गया था,2 साल लगातार चले इस मामले में माननीय न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-5 द्वारा अभियुक्त अजीम को 3 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई गई तथा लगाया 5 हजार रुपए का अर्थदंड।हम आपको बता दें,कि अभियुक्त अजीम को सजा दिलाने में जहां थाना नानोता प्रभारी त्रिभुवन सिंह के कुशल निर्देशन में पेरोकार राहुल कुमार की सख्त पेरवी रही,वहीं शासकीय अधिवक्ता एडीजीसी मेघराज सिंह चौहान एवम विवेचक निरीक्षक प्रवेश गौतम का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान।
✍️रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/कमल कश्यप/अनूप धीमान

Comments
Post a Comment