कल देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंजा कांसेपुर का जंगल
👉सहारनपुर समाचार,,,,
*➡️थाना बेहट प्रभारी योगेश शर्मा व उनकी पुलिस टीम का गौतस्करों से हुआ आमना सामना*
*➡️एक घंटा चली भीषण मुठभेड़ में एक बदमाश घायल-गिरफ्तार,एक फरार,पुलिस की काम्बिंग जारी*
*➡️एक जिंदा गाय,देशी तमंचा,जिंदा व खोखा कारतूस,बाईक एवम गौकटान के उपकरण हुए बरामद*
*➡️एसएसपी डाॅ विपिन ताड़ा एवम एसपी देहात सागर जैन के कड़े निर्देश पर गौतस्करो पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी*
*सहारनपुर*/
कल देर रात लगभग डेढ़ बजे थाना बेहट प्रभारी योगेश शर्मा व उनकी पुलिस का गौकशो से हुआ आमना सामना,इस आमने सामने की एक घंटा चली भीषण मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली,हुआ गिरफ्तार,जबकि इसका एक साथी गोलियां चलाता हुआ मोके से हुआ फरार,जिसकी तलाश में पुलिस की काम्बिंग जारी।घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय में कराया भर्ती।मोके से एक कटान के लाया गया एक जिंदा पशु,अवैध असलहा,बाईक,गौकशी के उपकरण हुए बरामद।आपको बता दें,कि थाना बेहट प्रभारी योगेश शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ कल देर रात लगभग 1 बजे चैकिंग पर थे,कि अचानक इंस्पेक्टर योगेश शर्मा को सूचना मिली,कि कुछ गौकश कांसेपुर के जंगल में एक गाय कटान के लिए लाए हैं, इंस्पेक्टर योगेश शर्मा बिना कुछ देरी किए तत्काल सूचना वाले स्थान की और भागे तथा थाने से और फोर्स बुलाई गई,जैसे ही गौकशी कर रहे दो बदमाशों को पुलिस ने ललकारा,तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी,पुलिस टीम ने भी खूद का बचाव करते हुए बदमाशों को ईंट का जवाब पत्थरो से दिया,और एक गौकश कलीम पुत्र नसीम निवासी रेहडी मोहद्दीपुर को घायल अवस्था में पकड़ा लिया,जिसे तुरंत जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया।जबकि इसका एक साथी पुलिस टीम पर फायरिंग करता हुआ भाग निकला,जिसकी तलाश में पुलिस की काम्बिंग जारी है।पकड़े गये बदमाश के कब्जे मोके से देशी तमंचा,जिंदा व खोखा कारतूस,बाईक,एक गाय जिंदा तथा गौकशी के बेइंताह उपकरण किए बरामद।थाना बेहट प्रभारी योगेश शर्मा ने हमें फोन पर जानकारी देते हुए बताया,कि गोकश कलीम पर 8 मुकदमे दर्ज हैं,और यह पूर्व में भी गोकशी में जेल जा चुका है।जिसकी क्राईम हिस्ट्री का अन्य बायोडाटा खंगाला जा रहा है,यह घटना ग्राम कांसेपुर के जंगल बताई जा रही है।गौकशो को गिरफतार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर योगेश शर्मा के अलावा सब इंस्पेक्टर भारत सिंह,भूपेंद्र,राहुल कुमार,हेड कांस्टेबल सुनील राणा,अरविंद तोमर, कांस्टेबल मोहित धामा एवम कुलदीप इत्यादि पुलिस बल रहा शामिल।
✍️ रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/कमल कश्यप/अनूप धीमान

Comments
Post a Comment