पूर्व ब्लाक प्रमुख के पत्नी के तहरीर पर वैराइटी बाजार के मालिक “रविकुमार अग्रवाल” के ऊपर 420 का मुकदमा दर्ज

 सोनभद्र 

 


तेजस्वी न्यूज कमलेश पाण्डेय सोनभद्र 

406,506,420 के तहत सदर कोतवाली में दर्ज किया गया है वैराइटी मालिक ने चेक दिया था और महिला को धमकी भी दिया


 पीड़ित हेमा सिंह पत्नी स्व0 प्रशान्त सिंह (पू0 प्रमुख क्षेत्र पंचायत नगवां, सोनभद्र ), निवासी-मेहुड़ी कला, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र की निवासी हूँ। प्रार्थिनी के पति स्व प्रशान्त सिंह से रविकुमार अग्रवाल पुत्र स्वo विजय कुमार, निवासी- वैराइटी बाजार, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र ने 20 लाख रु बतौर अपनी दुकान चलाने के लिए उधार लिया था एक चेक मु 10,00,000/- रुपया (दस लाख) का व एक चेक मु0 5,00,000/- रूपया (पाँच लाख) का तथा एक चेक मु0 5,00,000/- रुपया (पाँच लाख) का देकर एक 100 रू के स्टाम्प पेपर पर लिखकर दे दिया था। यह लिखा पढ़ी के समय इन्द्रदेव सिंह, निवासी- पी0डब्लू0डी कालोनी राबर्ट्सगंज तथा अवध नरायन देव पाण्डेय, निवासी- उरमौरा राबर्ट्सगंज के समक्ष हुई थी तथा दोनों लोगों का हस्ताक्षर स्टाम्प पेपर पर था। दुर्भाग्य वश मेरे पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी। उसके बाद रविकुमार पैसा देने में हिवा-हवाली करने लगे। मैंने राबर्ट्सगंज थाने में तहरीर दिया। जाँच तत्कालिन राबर्ट्सगंज कृत चौकी इंचार्ज संजय सिंह को मिली। संजय सिंह ने दोनों पक्षों को बुलाकर बात की है तो रविकुमार ने झूठ बोला कि कुछ पैसा मैं स्व प्रशान्त सिंह को दे चुका हूँ। अब हमा सिंह का रु 12,00,000/- (बारह लाख रुपया) बाकी है। मैं महिला होने के नाते उनकी बात को भी स्वीकार कर लिया फिर उन्होंने कहा कि मैं एक वर्ष बाद से पैसा देना शुरू करूंगा तथा तीन बार में दूंगा। मैं उस पर भी मजबूरी में तैयार हो गई। रविकुमार ने तीन चेक मु 4,00,000/-, 4,00,000/- रु का दिया तथा स्टाम्प पेपर पर चेक नं सहित लिख दिया। समझौता के समय इन्द्रदेव सिंह, निवासी पी0डब्लू0डी कालोनी राबर्ट्सगंज तथा रविन्द्र कुमार एडवोकेट मौजूद थे और दोनों लोगों का हस्ताक्षर पेपर पर भी है। पहला चेक जो 05.07.2023 का था उसको मैंने अपने बैंक खाते में जमा किया तो रविकुमार के खाते में पैसा पर्याप्त न होने के कारण चेक डिसचार्ज हो गया। चेक लगाने के पहले मैंने जब रविकुमार को फोन किया तो उन्होंने कहा कि चेक 15.10.2023 के बाद लगाइयेगा तथा उसके पहले लगावोगी तो तुम समझना। इस प्रकार धमकी दिये। 15.10.2023 तक चेक का समय (3) तीन महिने से ज्यादा हो जायेगा। रविकुमार धमकी भी दे रहे है तथा पैसा भी नहीं दे रहे हैं।विभिन्न धारो में कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत 406,506,420 के तहत दर्ज किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति