थाना मण्डी,थाना कुतुबशेर,थाना जनकपुरी,थाना देहात कोतवाली एवम थाना सरसावा प्रभारियो की पैदल गस्त लगातार जारी

 ➡️पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी के कड़े एक्शन के चलते



*➡️कानून व्यवस्था एवम सुरक्षा के दृष्टिगत एसएसपी से लेकर एसपी सिटी व एसपी-देहात तक भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर,जनता को दिया सुरक्षा का पुरा भरोसा*


*➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा के निर्देशन में जनपद भर में पुलिस की पैदल गस्त लगातार जारी*




*सहारनपुर*/

कानून व्यवस्था एवम सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद सहारनपुर में शांति बनी रहे,इसी के मध्यनजर एसएसपी से लेकर एसपी-सिटी एवम एसपी-देहात तक सड़कों पर पेदल गस्त कर रहे है।और यही नहीं जनपद भर के थाना प्रभारी भी भारी पुलिस बल के साथ लगातार पेदल गस्त पर है इस दौरान संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।आपको बता दें,कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा,पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक एवम पुलिस अधीक्षक-देहात सागर जैन शहर से लेकर देहात तक जनता की सुरक्षा के लिए बार बार पेदल मार्च कर रहे है।इधर थाना मण्डी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह,थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार,थाना जनकपुरी प्रभारी सनुज यादव,थाना देहात कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल,थाना सरसावा प्रभारी सुबे सिंह, कोतवाली नगर प्रभारी नीरज सिंह व थाना सदर बाजार प्रभारी प्रमोद कुमार ने भी कल रात भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की एवम लोगों को दिया सुरक्षा का पुरा भरोसा।और इतना ही नहीं एसपी-देहात सागर जैन के कुशल निर्देशन में थाना देवबंद प्रभारी हदय नारायण सिंह,थाना नागल प्रभारी प्रवेश कुमार,थाना बड़गांव प्रभारी योगेश शर्मा,थाना तीतरो प्रभारी प्रमोद कुमार,थाना नानोता प्रभारी चन्द्रसैन सैनी,थाना गंगौह प्रभारी प्रभाकर कैन्तुरा,थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी प्रमोद कुमार,थाना चिलकाना प्रभारी सतेन्द्र कुमार राय,थाना गागलहेडी प्रभारी सुनील नेगी,थाना फतेहपुर प्रभारी प्रमोद कुमार,थाना बिहारीगढ प्रभारी बीनू सिंह,थाना बेहट प्रभारी ब्रजेश कुमार पांडेय तथा थाना मिर्जापुर प्रभारी नरेश सिंह ने भी कल देर शाम से रात तक भारी पुलिस बल के साथ सबसे पहले पेदल मार्च किया उसके बाद वाहन चैकिंग अभियान छेड़ संदिग्ध लोगों पर रखी नजर।


✍️रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/कमल कश्यप/अनूप धीमान

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न