विधुत विभाग पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार




रिज़वान सिद्दीकी


 बिजनौर  l जनपद बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र स्थित गांव चंदक के  दीपक कुमार  व खानपुर माधो उर्फ तिमारपुर बिजली घर के जेई दीपक कुमार विद्युत विभाग एसडीओ नजीबाबाद ने थाना मंडावर में लिखित तहरीर दी  कि वह शनिवार को अपनी टीम के साथ ग्राम सादकपुर उफ बिलासपुर में विद्युत बिल बकाया होने पर उपभोक्ता का कनेक्शन काटने गए थे। तभी अभियुक्तगण द्वारा उनकी टीम के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की तथा अभियुक्त साहब सिंह द्वारा उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना मंडावर पुलिस ने  महिपाल पुत्र नौबाहार,साहाब सिंह पुत्र महिपाल व दो व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत किए गए थे। विवेचना के दौरान राकेश पुत्र नौबाहार व बिनद्रेश देवी पत्नी महिपाल निवासी ग्राम सादकपुर उर्फ बिलासपुर निवासी नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने सोमवार को राकेश पुत्र नौबाहार, बिद्रेश देवी पत्नी महिपाल निवासी को गिरफ्तार कर उचित धाराओं में चालान कर दिया है। फरार चल रहे अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न