थाना मण्डी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में चरस कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई,250 ग्राम अवैध चरस बरामद

 ➡️थाना मण्डी से बड़ी खबर,,,,



*➡️पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी के सख्त एक्शन के चलते*


*➡️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक के दिशा निर्देशों का हमेशा पालन करने वाले थाना मण्डी प्रभारी की जबरदस्त कार्रवाई*


*➡️थाना मण्डी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की नशा तस्करों,शराब माफियाओं एवम वारंटी/वांछितो कार्रवाई लगातार जारी*




*सहारनपुर*/

नशा तस्करों,शराब माफियाओं एवम वारंटी/वांछितो पर लगातार तेज तर्रार कार्यवाही करने वाले थाना मण्डी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में उनकी पुलिस टीम द्वारा एक बार फिर एक बडे चरस कारोबारी पर जबरदस्त कार्रवाई की गई।गिरफ्तार इस बडे चरस कारोबारी  के पास से 250 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद।आपको बता दें,कि थाना मण्डी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के कड़े निर्देश पर सब इंस्पेक्टर सोनू राणा मय हमराही फोर्स के साथ हर रोज की तरह आज भी चैकिंग पर थे,जैसे ही यह पुलिस टीम सिम्बल की और खाली पड़े ग्राउंड के पास पहुंची,तो यहां पहले से ही खड़ा चरस कारोबारी शाहवेज पुत्र नसीर उर्फ नासीर निवासी बकरी वाला चौक,लोहानी सराय थाना कुतुबशेर पुलिस टीम को देखते ही भाग खड़ा हुआ,पुलिस टीम ने भी अपनी जांबाजी का परिचय देते हुए इस नशा कारोबारी को ग्राउंड से कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया,पुलिस टीम द्वारा जैसे ही शाहवेज की जमा तलाशी ली गई,तो इसके पास 250 ग्राम नाजायज चरस देखते ही पुलिस टीम के भी होश फाख्ता हो गये।थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया,कि यह एक बड़ा नशा कारोबारी हैं,जो पहले भी इस नशे के कारोबार में लिप्त पाये जाने पर जेल जा चुका है।इस चरस कारोबारी का चालान कर जेल भेज दिया गया है।


*✍️रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/कमल कश्यप/अनूप धीमान*

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न