गांव सांवलपुर नवादा निवासी धीरज को हुई 10 वर्ष कारावास की सजा तथा लगा 5000 रूपये का अर्थदंड

 *➡️न्यायालय समाचार,,,,,*


*➡️दहेज हत्याकांड मे हुई 10 वर्ष कारावास की सजा तथा लगा 5 हजार रूपए का अर्थदंड*


*➡️एसएसपी डा,विपिन टाडा एवम एसपी-सिटी अभिमन्यु मांगलिक अपराधियों पर थानो से लेकर न्यायपालिका तक काफी सख्त*





*➡️थाना देहात कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल के कुशल निर्देशन में पेरोकार एवम हैंड कांस्टेबल सचिन कुमार का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान* 


*➡️उक्त अभियुक्त को सजा दिलाने में एडीजीसी सतीश कुमार सैनी,विवेचक अपर पुलिस महानिदेशक संजय गुंजाल की रही अहम भूमिका* 


*सहारनपुर*/

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा,विपिन टाडा एवम पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक आजकल थानों से लेकर न्यायपालिका तक अपराधियों पर भारी पड़ रहे है।उनके इसी सख्ती के चलते जनपद पुलिस भी थानों से लेकर न्यायपालिका तक अभियुक्तों को सजा दिलाने मे लगातार कामयाब साबित हो रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त आदेश पर थाना कोतवाली देहात प्रभारी मनोज कुमार चाहल के कुशल निर्देशन में पेरोकार एवम हैड कांस्टेबल सचिन कुमार की सख्त पेरवी के चलते कल देर शाम माननीय न्यायपालिका द्वारा दहेज हत्याकांड मे अभियुक्त धीरज पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम सांवलपुर नवादा थाना देहात कोतवाली को हुई 10 वर्ष कारावास की सजा तथा लगा 5000 रूपए का अर्थदंड।आपको बता दें,कि उक्त अभियुक्त धीरज पुत्र रतन सिंह निवासी गांव सांवलपुर नवादा द्वारा दहेज की मांग को लेकर गांव बहादुरपुर थाना सिखेड़ा जनपद मुजफ्फरनगर निवासी शिवकुमार की पुत्री पूनम का दहेज की मांग को लेकर मानसिक उत्पीड़न के बाद उसकी हत्या कर देना।जिसकी रिपोर्ट शिवकुमार पुत्र सुखबीर द्वारा आईपीसी की धारा 498-ए एवम 304-बी के तहत दिनांक 23 मई 2000 को थाना देहात कोतवाली मे पंजीकृत कराई गयी थी।उसी के आधार पर थाना देहात कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धीरज की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया था।माननीय न्यायालय में लगभग 3 साल तक लगातार चले इस मुक़दमे में कल देर शाम माननीय न्यायालय अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या एडीजे एफटीसी-1 सहारनपुर द्वारा अभियुक्त धीरज को 10 साल कारावास की सुनाई सजा तथा 5000 रुपए का लगाया अर्थदंड।हम आपको बता दें,कि इस समय एसएसपी डा,विपिन टाडा तथा एसपी-सिटी अभिमन्यु मांगलिक के सख्त निर्देश पर जनपद पुलिस की अपराधियों पर लगातार कार्यवाही जारी है।अपराधियों की थानो से लेकर न्यायपालिका तक सख्त पेरवी की जा रही है तथा उन्हें माननीय न्यायपालिका तक भी बख्शा नहीं जा रहा है।बता दें,कि अभियुक्त धीरज को सजा दिलाने में एडीजीसी सतीश कुमार सैनी,विवेचक अपर पुलिस महानिदेशक संजय गुंजाल की रही अहम भूमिका।तथा थाना देहात कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल के कुशल निर्देशन में थाने के पेरोकार व  हेड कांस्टेबल सचिन कुमार का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान।


✍️रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/कमल कश्यप/अनूप धीमान

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न