ट्रेन मे बम की सुचना पर हड़कंप मचा चुनार मे चार घंटे से डिब्बो को खगाला जारहा है




मीरजापुर जनपद के चुनार स्टेशन पर  रविवार को सायंकाल लगभग छः बजे उस समय अजीबोगरीब।स्थिती उत्पन्न हो गई जब बम की सुचना पर ट्रेन चार घंटे तक रुकी रही व समाचार लिखे जाने तक रुकी रही प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को सायंकाल लगभग छः बजे पुरी से  नई दिल्ली जा रही पुरूषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना पर हड़कंप मच गया जिसपर पर तत्काल प्रशासनिक व पुलिस के उच्चाधिकारी चुनार रेलवे स्टेशन पर पहुँचकर बीडीएस टीम द्वारा चेंकिग कराई जा रही है आधा दर्जन डिब्वों की चेकिंग हो चुकी है व शेष की चेंकिग की जा रही है। जिसमे अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु/पदार्थ नहीं मिला है । सभी डिब्बों की चेकिंग पूरी हो जाने पर ट्रेन को सकुशल रवाना किया जायेगा। उक्त जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकान्त प्रजापति ने दिए 


जिला संवाददाता राजकुमार उपाध्याय 

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न