मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी रहने पर जताई नाराजगी जिलाधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण में मिलीं कई कमियां

 

सोनभद्र। जिलामुख्यालय से सटे रौप में निर्माणाधीन मेडिकल के औचक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज परिसर में सड़क निर्माण, भवन निर्माण व विभिन्न संकायों के भवनों के निर्माण कार्याें के प्रगति को देखा और निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधि से कराये जा रहे निर्माण कार्यों के प्रगति के सम्बन्ध में बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की। परिवीक्षाधीन मौके पर यह तथ्य संज्ञान में आया कि मेडिकल कालेज की सड़क व भवन के निर्माण कार्य की प्रगति अतीव मन्थर है। कान्ट्रैक्टर द्वारा मानक से काफी कम संख्या में मेडिकल कालेज के निर्माण में मिस्त्री, लेबर, पेन्टर आदि को लगाया गया है, जिससे  मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य की प्रगति गति अतिशय शिथिल दिखी जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाना है, इसमें शिथिलता व लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पत्राचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज के निर्माण में निर्धारित मानक के अनुरूप लेबर, मिस्त्री, कारपेन्टर आदि को लगाया जाय। मेडिकल कालेज के निरीक्षण के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि भारी मात्रा में बोल्डर, पत्थर रखे हुये हैं, जिससे निर्माण कार्य में समस्या आ रही है और खनन विभाग द्वारा पत्थरों की नीलामी के बाद भी अभी तक मौजूद पत्थरों को हटाया नहीं गया डीएम ने इस प्रकरण पर ज्येष्ठ खान अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाये, शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये और कार्य करने के बजाय मजदूर कम होने का बहानेबाजी न किया जाय अन्यथा की दशा में शासन स्तर पर पत्राचार कर कड़ी कार्यवाही कर दी जायेगी। यह चेतावनीपूर्ण निर्देश निर्गत करते हुए डीएम ने  यथास्थिति की और जानकारी प्राप्त होने पर सख्ती से हिदायतें दी।निरीक्षण के दौरान सम्बन्धितों द्वारा बताया गया मेडिकल कालेज के एकेडमी, ट्रेनिंग हाल,मेडीसीन लैब, इलेक्ट्रीक कक्ष, बायो कमेस्ट्री लैब, लेक्चर थियेटर, गर्ल्स हास्टल, शौचालय आदि मेंकार्य व लगाये जा रहे टाईल्स को 15 दिनों में पूर्ण कर लिया जायेगा। 15 दिनों के बाद दोबारा निरीक्षण कर जायजा लेने को कहा डीएम ने और कार्य पूर्ण न होने पर एफ0आई0आर0 दर्ज करने की चेतावनी भी सम्बन्धित को दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न