नशे पर लगाम लगाने में कामयाब हो रही शहर कोतवाली पुलिस
शहर कोतवाल महावीर सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह के प्रत्येक गुडवर्क उनकी कार्यप्रणाली को बयां करने के लिए काफी..
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह एवं उनकी टीम आला अधिकारियों की व जनकसौटी पर खरा उतरते हुए लाजवाब कार्यप्रणाली का उदाहरण पेश कर रहे हैं लगभग हर रोज उनके व उनकी पुलिस टीम के द्वारा होने वाले प्रत्येक गुड वर्क उनकी कार्यप्रणाली को बयां करने के लिए काफी है।उल्लेखनीय हैं की रवि नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह अवैध नशे व अवैध शराब एवं अपराधियों के खिलाफ जबरदस्त मुहिम छेड़कर अनेकों बार शातिर अभियुक्तो को जेल की रोटी खाने पर विवश तो कर ही चुके हैं साथ ही क्षेत्र की जनता में पुलिस का विश्वास भी कायम कर पुलिस का इकबाल बुलंद कर रही हैं।आज भी शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन में किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व उनकी टीम ने अपनी बेहतरीन कार्यशैली का नमूना दिखाते हुए 02 शातिर किस्म के अभियुक्तों को अवैध नशीली 1040 गोलियाँ ALPRAZOLAM IP0.5 MG सहित गिरफ्तारी कर जेल भेजा हैं।उल्लेखनीय हैं कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर / क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व उनकी टीम ने चैकिंग के दौरान काली नदी पुल शामली रोड से अभि0- 1.मौहम्मद जाहिद पुत्र अली हसन निवासी फैजान लोटे वाली गली द0 खालापार, थाना को0नगर,मु0नगर 2.मुर्शलीन पुत्र जमील निवासी मौ0 कस्साबान खालापार थाना को0नगर,मु0नगर हाल पता-फौजी के मकान में किरायेदार मौ0 कस्लामाबाद कस्बा व थाना शाहपुर,मु0नगर । को अवैध कुल 1040 नशीली गोलियाँ ALPRAZOLAM IP 0.5 MG सहित गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है । अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है ।
अभियुक्तो के द्वारा अपराध करने का तरीका यह है कि
अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं और नशे के आदि है ,जो अपनी अजीविका चलाने के लिये दिन के समय मजदूरी करते और अपने आर्थिक लाभ के लिये अवैध नशीला पदार्थ व गोलियाँ व्यवसायिक मात्रा में अज्ञात व्यक्तियों से सस्ते दामों में खरीद कर नशे के आदि व्यक्ति व रिक्शा चालक ,नयी उम्र के लडकों को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते है।पकड़े गये
अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि वह यह नशीली गोलियाँ हमने शामली से आये एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदी है जो हमे शामली बस अड्डे पर यह नशीली गोलियाँ देकर चला गया जिसका नाम हम नहीं जानते है, और हम दोनों भी नशे के आदि है इन गोलियो में कुल गोलियाँ हम नशे के लिये इस्तेमाल कर लेते है और आपना खर्चा चलाने के लिये कुछ गोलियों को आस पास घूम घूम कर नशे के आदि व्यक्ति , रिक्शा चालक व नयी उम्र के लडकों को बेचकर कुछ आर्थिल लाभ कमा लेते है।गिरफ्तार अभियुक्त के नाम
मौहम्मद जाहिद पुत्र अली हसन निवासी फैजान लोटे वाली गली द0 खालापार, थाना को0नगर,मु0नगर व मुर्शलीन पुत्र जमील निवासी मौ0 कस्साबान खालापार थाना को0नगर,मु0नगर हाल पता-फौजीके मकान में किरायेदार मौ0 कस्लामाबाद कस्बा व थाना शाहपुर,मु0नगर हैं।
अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग का विवरण..
मु0अ0सं0-252/023 धारा – 8/22 NDPS Act, थाना को0नगर मु0नगर ।
अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास का विवरण..मौहम्मद जाहिद पुत्र अली हसन निवासी फैजान लोटे वाली गली द0 खालापार, थाना को0नगर,मु0नगर।
1.मु0अ0सं0-366/22 धारा-4/25 आयुध अधि0 थाना को0नगर,मु0नगर ।
2.मु0अ0सं0-275/15 धारा-379/411 भादवि0 थाना को0नगर,मु0नगर ।
3. मु0अ0सं0-252/023 धारा – 8/22 NDPS Act, थाना को0नगर मु0नगर ।
बरामदगी का विवरण.
अभि0 जाहिद से बरामद नशीली 540 गोलियाँ ALPRAZOLAM IP0. 5 MG वजन कुल 63 ग्राम
अभि0 मुर्सलीन से बरामद नशीली 500 गोलियाँ ALPRAZOLAM IP0. 5 MG वजन कुल 61.4 ग्राम बरामद किया है।दूसरी सफलता में किदवई नगर चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह व उनकी टीम ने चैकिंग के दौरान भूमिया मन्दिर से 50 कदम गंदा कुआ की तरफ मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी से अभि0-सलमान पुत्र जरीफ निवासी मौ0 किदवईनगर नबिया करीम मस्जिद के पास थाना को0नगर,मु0नगर व हारून पुत्र नसीम निवासी किदवईनगर हाल पता हजरत अली मस्जिद के पास नीलगरनी के मकान मे किरायेदार थाना को0नगर,मु0नगर को 22-22 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का व एक-एक अदद नाजायज चाकू सहित गिरफ्तार किया हैं। अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है।अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है ।

Comments
Post a Comment