स्वास्थ्य विभाग के नोडल डॉ गुरु प्रसाद पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप




तेजस्वी न्यूज जिला संवाददाता कमलेश पाण्डेय सोनभद्र 

 मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी,स्वास्थ्य मंत्री,मंडलायुक्त को किया गया पत्राचार

लगातार चर्चे में रहे संलिप्त सीएमओ नोडल पर लग रहा है भ्रष्टाचार का आरोप


भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी आलोक पाण्डेय ने मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य मंत्री/उप मुख्यमंत्री,मंडलायुक्त सहित जिलाधिकारी को पत्राचार कर जिले के स्वास्थ्य विभाग केनोडल डॉक्टर गुरु प्रसाद पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।पत्र के माध्यम से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए बताया है कि झोलाछाप हास्पिटल पंजीयन के नोडल अधिकारी डॉक्टर गुरु प्रसाद द्वारा जनपद में मानक के विपरीत संचालित हास्पिटल,क

स्वास्थ्य विभाग के नोडल डॉ गुरु प्रसाद पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी,स्वास्थ्य मंत्री,मंडलायुक्त को किया गया पत्राचार




लगातार चर्चे में रहे नोडल पर लग रहा 





भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी आलोक पाण्डेय ने मुख्यमंत्री,स्वास्थ्य मंत्री/उप मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त सहित जिलाधिकारी को पत्राचार कर जिले के स्वास्थ्य विभाग केनोडल डॉक्टर गुरु प्रसाद पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।पत्र के माध्यम से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए बताया है कि झोलाछाप हास्पिटल पंजीयन के नोडल अधिकारी डॉक्टर गुरु प्रसाद द्वारा जनपद में मानक के विपरीत संचालित हास्पिटल,क्लिनिक,नर्सिंग होम एव पैथालाजी के विरुद्ध अभियान चलाकर संस्थानों की ओटी,ओपीडी व हास्पिटल नर्सिंग होम, क्लिनिक व पैथालाजी सील कर दे रहे जैसा जीवनदान हॉस्पिटल संजीवनी क्लिनिक शारदा डायग्नोस्टिक पब्लिक पैथोलॉजी न्य ओम हॉस्पिटल दीप जीवन ज्योति हॉस्पिटल घोरावल पब्लिक पैथोलॉजी दुर्गा हॉस्पिटल सद्गुरु हॉस्पिटल यश हॉस्पिटल अंसारी क्लीनिक सद्भावना हॉस्पिटल यश हॉस्पिटल मौर्या क्लिनिक मां डायग्नोस्टिक सहारा हॉस्पिटल संजीवनी पैथोलॉजी हर्षित हॉस्पिटल विभा हॉस्पिटल देवा हॉस्पिटल दुध्दी और 3 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए बोल रहे और मोटी रकम लेकर तीन दिन के भीतर खोल दे रहे है जिससे अबैध रूप से संचालित संस्थान संचालक पैसा देकर मनमाने ढंग से संस्थान धड़ल्ले से संचालित कर रहे है और नोडल द्वारा रोज छापेमारी के नाम पर अवैध वसूली किया जा रहा है ।आलोक पाण्डेय ने उच्चाधिकारियों से सवाल पूछते हुए कहा है कि आखिर तीन दिनों के भीतर हास्पिटल,नर्सिंग होम,क्लिनिक व पैथालाजी संचालक ऐसा कौन सा काम कर दे रहे है कि तीन दिन में ही उनके संस्थान खोल दिये जा रहे।


उक्त के क्रम में शिकायत की उच्चस्तरीय जांच एवं कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों से निवेदन किया है।साथ ही सरकार की जीरो टॉलरेंस और सरकार की छवि धूमिल करने का भी आरोप लगाया है।अगल जल्द से जल्द इनके ऊपर


कार्यवाई करके नोडल पद से हटाया जाए और सही नोडल को रखा जाय जिसके की सरकार की भी छबि बनी रहे है।

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति