आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हठधर्मिता को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से की गयी थी शिकायत
बाल विकास परियोजना अधिकारी अभिषेक जांच करने पहुचे
जांच मे त्रुटियां मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पोषाहार मे हेराफेरी कर समय पर न बांटने का मुद्दा रहा हावी
आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा केंद्र संचालित न करने पर जांच करने पहुचे अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए लगाई फटकार
हाशिम ने डीएम को दिया था शिकायती पत्र
रिज़वान सिद्दीकी
आपको बता दे जनपद बिजनौर के झालू कस्बे मे आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा पोषाहार का सही वितरण समय से ना करने पर मौहल्ला मौलवियान निवासी मौ 0 हाशिम ने एक हफ्ता पूर्व शिकायती पत्र जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दिया, जिसमें पोषाहार वितरण संबंधी अनियमित्ताओं की जांच कराकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की गयी थी। शिकायत की जांच करने पहुंचे बाल विकास परियोजना अधिकारी अभिषेक केंद्र पर पहुचे और शिकायत कर्ताओं के आरोपों को गंभीरता पूर्वक सुना तथा जांच मे त्रुटियां मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री विनीता मिश्रा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए । जांच के दौरान
पोषाहार मे हेराफेरी कर समय पर न बांटने का मुद्दा हावी रहा वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा पूरे महीने केंद्र संचालित न करने पर जांच करने पहुचे अधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए फटकार लगाई तथा भविष्य में अपनी कार्य शैली मे सूधार लाकर समय से पोषाहार पूरा ववितरण करने की हिदायत दी तथा शिकायत कर्ताओं को भी आस्वस्त किया । जांच अधिकारी ने कहा कि बच्चों की संख्या ,गर्भ धात्री महिलाओं की संख्या एंव मिलने वाला पोषाहार फाल पेंट कराकर आमजन को जागरूक किया जाएगा जिससे भविष्य मे किसी को शिकायत का मौका न मिल सके यदि फिर भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री की शिकायत मिलती है तो उसके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही अम्ल मे लाई जाएगी । जांच के दौरान शिकायतकर्ता मौ0 हाशिम, मौ0सलमान , मौ0 आदिल, मुसाहिब हुसैन, सलीम आंसारी आदि सहित काफी लोग मौजूद थे ।

Comments
Post a Comment