यातायात नियमों का पालन करना हमारा सुरक्षा कवच है

 निकाली गई यातायात जागरूकता रैली:ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सड़क सुरक्षा के बारे में दी जानकारी, बोले- 




तेजस्वी न्यूज जिला संवाददाता कमलेश पाण्डेय


 *मिर्ज़ापुर।लालगंज* तहसील क्षेत्र में बुधवार को यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। रैली बापू उपरौध इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली। रैली यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नवनीत सेहरा शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

मुख्य अतिथि ने लालगंज बाजार में सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात सुविधाजनक व्यवस्था है, लेकिन उसके नियमों का पालन करना सुरक्षा कवच है। सीओ परमानंद कुशवाहा ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल वह ईयर फोन का प्रयोग न करें। यह वाहन चलाने का पैटर्न अवैधानिक है। कहा कि दुर्घटना का अपना गहरा प्रभाव होता है। जिसके  उस घर परिवार के सदस्यों की पारिवारिक स्थिति बदल जाती है और दुर्घटना विपन्नता लाती है।

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न