कैबिनेट मंत्री ने लिया जायजा धंधरौल बाॅध में किये जाने वाले मत्स्य पालन व्यवस्था का।



सोनभद्र।


तेजस्वी न्यूज जिला संवाददाता कमलेश पाण्डेय सोनभद्र


प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डाॅ0 संजय कुमार निषाद ने शुक्रवार को धंधरौल बाॅध में किये जाने वाले मत्स्य पालन व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने धंधरौल बाॅध में किये जाने वाले मत्स्य पालन के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। तो विभागीय अधिकारी द्वारा बताया गया कि धंधरौल बाॅध के पट्टे से सम्बन्धित मामला मा0 उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। मत्स्य विभाग द्वारा ही धंधरौल बाॅध की देख-रेख की जिम्मेदारी दी गयी है। जिसका समय-समय पर जायजा भी लिया जाता है। जिसकी देख-रेख हेतु दो फिशरमैन की तैनाती भी की गयी है। इस दौरान मा0 मंत्री जी ने कहाकि धंधरौल बाॅध में यदि किसी व्यक्तियों द्वारा अवैध तरीके से मछली पकड़ने का कार्य किया जाता है, तो उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की कार्यवाही विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करायेंगें। इसमें किसी स्तर पर शिथिलता न बरती जाये।, इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने परम्परागत जातियों के अलावा अन्य वर्ग जातियों के लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर मछली पालन का कार्य कर सकते है।उन्होंने बताया कि एन0आर0एल0एम0 विभाग से जुड़े महिला समूहों (जिनके पास स्वयं की जमीन हो) मछली पालन कार्य से जोड़ा जा सकता है, ।मछली पालन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सब्सिडी भी देने का प्राविधान है, जिससे वे अधिक आमदनी का लाभ उठाते हुए स्वयं आत्मनिर्भर बन सकें,। इस दौरान उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन करने वाले लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध करायी जा रही है। जनपद सोनभद्र में अब तक 215 लोगों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए बैंकों को फार्म प्रेषित किये गये हैं।, इस दौरान उन्होंने कहा कि मछुआ दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत मत्स्य गतिविधियों से जुड़े लोगों को निःशुल्क दुर्घटना बीमा योजनान्तर्गत 5 लाख तक उपलब्ध कराये जाने का प्राविधान है, ।आंशिक अपंगता पर 2 लाख 50 हजार दिये जाने का प्राविधान है और उनके घायल होने पर ईलाज के दौरान 25 हजार देने का प्राविधान है।, उन्होंने कहा कि अब तक जनपद में 2023 मत्स्य पालक/मत्स्य बिक्रेताओं को इस योजना के अन्तर्गत आच्छादित किया गया है,। जनपद में अब तक 275 व्यक्तियों को मत्स्य पालन हेतु पट्टे का आवंटन भी किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, सी0ओ0 सीटी राहुल पाण्डेय, मत्स्य अधिकारी पारस सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति