सी सी कैमरे के मदद से फुटेज ढूढने में लगी पुलिस

 



तेजस्वी न्यूज जिला संवाददाता कमलेश पाण्डेय सोनभद्र



रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला


सोनभद्र।नगर के सिवि मेंल लाइंस रोड स्थित एसबीआई एटीएम से कार्ड बदलकर उचक्कों ने खाते से 40 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उचक्कों की पहचान में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी निवासी सुरेंद्र नाथ दुबे मंगलवार को सिविल लाइंस रोड स्थित एसबीआई केएटीएम से रुपये निकालने पहुंचे। यहां रुपये न निकलने पर एटीएम कक्ष में पहले से मौजूद दो युवकों ने रुपये निकालने में मदद की बात की जब सुरेंद्र ने अपना एटीएम कार्ड रुपये निकालने को दिया तो युवकों ने उसे अपने एटीएम कार्ड से बदल दिया और रुपये न निकलने की बात कह लौटा दिया। कुछ देर बाद सुरेंद्र के एटीएम से 40 हजार रुपये निकालने का मैसेज मोबाइल पर आया। कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाला। कहा कि उच्चागिरी करने वाले युवकों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments