शामली। श्री राधा माधव सेवा परिवार शामली द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में पंचामृत अभिषेक एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।
श्री राधा माधव सेवा परिवार शामली द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष में पंचामृत अभिषेक एवं भजन संध्या का आयोजन माजरा रोड स्थित शौर्य पैलेस में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि अरविंद संगल पूर्व चेयरमैन नगरपालिका परिषद शामली, विशिष्ट अतिथि विजय कौशिक समाजसेवी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें उन्होंने पंचामृत से भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक किया। और श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। सुंदर कार्यक्रम के लिए।
भजन गायक सचिन नामदेव ने भगवान श्री कृष्ण के सुंदर-सुंदर भजनों को सुना कर सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। भक्ति में माहौल हो गया। कार्यक्रम में अपार भीड़ रही। विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
महा आरती मनोज मित्तल पूर्व सभासद एवं मनोज वर्मा समाजसेवी की ओर से की गई। प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर रमेश चंद विश्वकर्मा, सत्य प्रकाश अग्रवाल सत्य भाष के मुख्य संपादक,प्रदीप विश्वकर्मा, विपिन गोयल मोनू, संजय संगल, सचिन जिंदल, मुकेश जांगिड़, विनोद तोमर, वीरेंद्र विश्वकर्मा, प्रमोद धीमान, अंकुर गोयल, गोविंद मंगल, नीरज पुरी, भूपेंद्र मलिक भट्टे वाले,दीपक जैन, भारत शर्मा , रवि संगल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट: रवि संगल मीडिया तेजस्वी न्यूज़ ब्यूरो चीफ
जिला शामली।9219242111

Comments
Post a Comment