बैठक में नहीं पहुंचे अधिकारी प्रधानों ने किया नारेबाजी
दुद्धी/ ब्लाक सभागार में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत आहूत ग्राम प्रधानों की बैठक में बुधवार अपराह्न 4 बजे खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारियों के न पहुंचने पर आक्रोशित ग्राम प्रधान प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव की अगुवाई में ब्लाक मुख्यालय के मुख्य द्वार पर बैठ कर करीब आधा घंटा हल्लाबोल किया और जमकर नारेबाजी की।इस दौरान अधिकारियों / भ्रष्ट सेक्रेटरीयो के ट्रांसफर की मांग की गई वहीं ब्लाक में हो रहे ग्राम प्रधानों के साथ तानाशाही रवैए के विरूद्ध नारेबाजी की।प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव सरजू यादव सीता जायसवाल अब्दुल्लाह जगत नारायण आदि ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष से प्रधानों की बैठक ब्लाक के जिम्मेदार अधिकारियों के नहीं हुई इसको लेकर रोष व्याप्त है अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त है गलत कार्य करने को विवश करते हैं और बाद ने जांच कराते है। ग्राम प्रधानों का समन्वय अधिकारियों से ठीक न होने से गाव का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है गावों में तैनात सेक्रेटरी मनमाने ढंग से कार्य करते कराते है जिसका खामियाजा प्रधानों को भुगतना पड़ता है।बताया कि पूर्व में बुधवार को बैठक प्रस्तावित थी लेकिन काफी इंजार के बाद भी खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत मीटिंग हॉल में नहीं पहुंचे और दूसरे कमरे में ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक करते रहे। इस दौरान नकक्षेदी यादव त्रिभुवन यादव मानिक चन्द्र गुंजा कुशवाहा सीता बबीता अंजना देवी किरन चौबे तारा देवी शिव कुमार यादव मनोज कुमार उदय पाल सहित दर्जनों प्रधान उपस्थित रहे।
इनसेट
गेट पर प्रधानों को बैठा देख पहुंचे अधिकारी
दुद्धी/ ग्राम प्रधानों द्वारा गेट पर हो रहे नारेबाजी को देख मौके पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी मनीष मिश्रा ने प्रधानों की समस्याओं को सुनने बाद कहा कि ब्लाक दिवस, अमृत सरोवर के कार्यक्रम सहित अन्य बिंदुओं पर बैठक चल रही थी इसलिए बैठक में पहुंचने में देरी हुई बैठक के अध्यक्षता की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत समर बहादुर को सौंपी गई थी। सभी को समन्वय बैठा कर कार्य करना है।उन्होंने कहा ए डी ओ पंचायत प्रत्येक महीने एक बैठक कराए और समस्याओं को सुने और ग्राम में होने वाले विकास कार्यों की योजना बनाए।उन्होंने अगली बैठक की तारीख 22 अगस्त मुकर्रर की फिर प्रधान मेन गेट से उठे।

Comments
Post a Comment