सोनांचल में फिर पांव पसारने लगा कोरोना, सीएमओ ने एवं डा राम कुंवर जी की प्रिकॉशन डोज सोनभद्र की जनता से लगवाने की अपील



तेजस्वी न्यूज जिला संवाददाता कमलेश पाण्डेय सोनभद्र


सोनभद्र । सोनांचल में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने तेजी से पाँव पसारना शुरू कर दिया है। बीते एक सप्ताह में 50 से अधिक नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। लेकिन, राहत भरी बात यह है कि अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कराने की नौबत नहीं आ रही है। जिले में कोरोना की बढ़ती संख्या के बावजूद 98 फीसदी से अधिक मरीजों का होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार आज 10 वर्षीय किशोरी समेत 16 नए लोग संक्रमित मिले हैं। गनीमत है कि किसी भी मरीज में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं है। सभी का होम आइसोलेट कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0एस0ठाकुर ने बताया कि “रविवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार जिले में 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित मरीजों में 10 से 60 साल तक की उम्र के लोग हैं। जिसमें विकास खंड म्योरपुर में 11, दुद्धी में 3 तथा बभनी में दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए सतर्कता बरतने की जरूरत है। घर से निकलने पर सभी लोग मास्क लगाएं। दो गज की दूरी का पालन करें। कोरोना वायरस से बचाव का टीका जरूर लगवाएं।”

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न