संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति ट्रस्ट द्वारा 75 वा स्वतंत्रता दिवस मुख्य अतिथि प्रतीक अग्रवाल समाजसेवी ने झंडारोहण शौर्य फायर अकैडमी पर किया।
शामली।
संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति ट्रस्ट शामली द्वारा आयोजित 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर माजरा रोड स्थित शौर्य फायर अकैडमी पर झंडारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि प्रतीक अग्रवाल समाजसेवी एवं प्रधानाचार्य वीवी डिग्री कॉलेज शामली सुधीर सिंह एवं शौर्य फायर एकेडमी के अध्यक्ष अंकित गुप्ता द्वारा संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके संस्थापक अध्यक्ष सुनील अरोरा अध्यक्ष कमल वीर सिंह शौर्य फायर अकैडमी के सचिव अकक्षल गोयल द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अजय चौधरी ने संस्था का सूक्ष्म परिचय दिया।
राष्ट्र के प्रति देश भावना के लिए बालक बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतिकरण किया।
सभी का प्रस्तुतीकरण सराहनीय रहा। कोच फायर फाइटर द्वारा भी प्रदर्शन किया गया। शौर्य फायर अकैडमी के मैनेजमेंट द्वारा संकल्प शिक्षा उत्थान समिति के समस्त पदाधिकारियों को पटका डालकर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कोच फायर फाइटर एवं संस्कृत कार्यक्रम के समस्त बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
जिसमें अंकुर, सचित, दीपक राठी, सागर मलिक, विनीत मलिक, आकाश, कुणाल, लविश आदि को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि प्रतीक अग्रवाल ने सभी को सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। और कहां की आज हमारे देश का 75 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। और एकेडमी को हार्दिक शुभकामनाएं अति सुंदरम कार्यक्रम के लिए। और संकल्प शिक्षा सेवा उत्थान समिति ट्रस्ट धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सचिव रामकुमार वर्मा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष रवि संगल, सुखचैन वालिया संरक्षक, भूषण जिंदल संरक्षक, मनोज मित्तल, राकेश शर्मा, वंश नामदेव, रिशु बंसल, डॉ अजय वर्मा, अरिहंत जैन, अरुण बंसल आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट: रवि संगल मीडिया तेजस्वी न्यूज़ ब्यूरो चीफ
जिला शामली।9219242111

Comments
Post a Comment