नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, इस घिनौने कार्य में आरोपी के भाई भी देता था साथ, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

 





तेजस्वी न्यूज जिला संवाददाता कमलेश पाण्डेय

       8382048247







दुद्धी, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के बभनी थाना अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के वाइरल विडियो के संबंध में पुलिस एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। बताया जा रहा है कि 18 जून को लड़की दोपहर स्कूल से घर आती तो एक परिचित युवक बहाने से बुलाकर लड़की को अपने घर ले गया।दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी तहसील के बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग लड़की, उम्र 14 वर्ष, के साथ व धमकी देकर दुष्कर्म करने, उसका विडियो बनाने, ब्लैकमेल करने और शादी की बात दुसरी जगह चलाने पर संबंधित परिवार के सदस्यों के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजने का मामला प्रकाश में आया हैं। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, पास्को एक्ट, आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में दोनों सगें भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी का साथ देने वाले दूसरे भाई की तलाश में छापेमारी की जा रही हैं।

 

बताते चलें कि तहरीर के मुताबिक उक्त घटना 18 जून को हैं। नाबालिग लड़की सुबह स्कूल गई थी। दोपहर लड़की स्कूल से घर आयी तो उसे बहला-फुसलाकर कर उसका एक परिचित युवक अपने घर ले गया। तहरीर के मुताबिक युवक वहां लड़की से छेड़खानी करने लगा। युवक लड़की से मारपीट करते हुए डरा-धमका कर दुष्कर्म की जघन्य कृत्य को अंजाम दिया। और नीचता की हदें पार करते हुए अपने भाई के सहयोग से दुष्कर्म का विडियो बना लिया। इस घटना के बारे में अपने परिवार सहित किसी से बताने पर विडियो को वाइरल करने की धमकी देते हुए लड़की को घर से भगा दिया। डरी सहमी लड़की अपने परिवार वालों को भी अपने साथ हुए जघन्य कृत्य के बारे में नहीं बताया। 

 

लड़की के पिता उसकी शादी की बात एक जगह शुरू कर दी। जब शादी की बात आरोपियों को चली तो वह अश्लील वीडियो लड़के के परिवार वालों के मोबाइल पर भेज दी। लड़के के परिवार वालों ने लड़की के पिता से सारी बातें साझा की तो लड़की के पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। घर आकर जब लड़की से पुछताछ की तो पीड़िता ने पुरी आप बीती अपने माता-पिता को सुनाई। इसके बाद पीड़िता के पिता द्वारा बभनी थाने में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर बुधवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस जघन्य कृत्य में साथ देने वाले भाई की तलाश जारी हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में धारा 323, 506, 376, 376(3), 120 (ठ) आईपीसी 3/4 (2) 11, 12, 13, 14 पाॅक्सो एक्ट और 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी नंदन कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र शंभुनाथ कुशवाहा निवासी बभनी को चलान कर जेल दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति