भाजपा मण्डल दुद्धी की कार्यसमिति बैठक संम्पन

 



(दुद्धी सोनभद्र)आज भारतीय जनता पार्टी मण्डल दुद्धी की कार्यसमिति बैठक दुद्धी नगर स्थित होटल डी०आर०पैलेस में संम्पन हुई!बैठक के मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे व दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड़ ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की इस उपरांत जिलाध्यक्ष अजित चौबे व विधायक रामदुलार गोंड़ जी आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए ने अपने वक्तव्य में कहा भारतीय जनता पार्टी को दुद्धी  विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय मिली। यह शानदार और ऐतिहासिक विजय सभी के परिश्रम से मिली है। इस विजय के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने कई बड़े अंधविश्वास भी तोड़े हैं । उत्तर प्रदेश में भाजपा ने सभी मिथकों को तोड़ा है। भाजपा सरकार तो देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। जनता ने भाजपा की सरकार पर भरोसा जताया है। हम भी इनके भरोसे पर खरा उतरने में लगे हैं। हमारे कोरोना प्रबंधन की हर तरफ तारीफ हुई। अब तो पीएम मोदी के नेतृत्व में एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार हो रही है। हमको लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हमें अभी से लगना होगा। हमको केन्द्र और राज्य सरकार की बात और उनके कार्य को लेकर घर-घर पहुंचना है। हमें हर जगह पर अपना मन बड़ा करना होगा। टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता-छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता। प्रदेश में 37 वर्ष कोई सरकार दोबारा बनी है। उत्तर प्रदेश में किसी सरकार द्वारा अपना कार्यकाल कुशलतापूर्वक पूर्ण करके फिर से सरकार बनाने का अवसर 37 वर्ष बाद आया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का इसके लिए अभिनंदन है। इतना ही नहीं पहली बार विधान परिषद में पूर्ण बहुमत मिला है। अब दोनों सदनों में भाजपा को पूर्ण बहुमत है। प्रदेश में ऐसा पहली बार है जब दोनों सदनों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण प्रारंभ हो गया है। पीएम मोदी ने लगातार आठ वर्ष साल का कार्यकाल पूरा किया है। अब देश नए भारत की ओर अग्रसर है।उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा 130 संकल्पों के साथ उतरी थी। इनमें से 97 संकल्प पूरे करने लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही बजट में व्यवस्था कर ली है। हम तो हर नौजवान को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान से आज गांव की तस्वीर बदल रही है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश आज दूसरे नंबर पर है। आज उत्तर प्रदेश दंगामुक्त प्रदेश है। आज हर त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होते हैं। आज सड़कों पर नमाज नहीं होती है। धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर उतारे गए हैं। आज उत्तर प्रदेश  की एक अलग पहचान बन चुकी है पीएम मोदी के संकल्प स्वच्छता अभियान से हमने कई बीमारियों को हराया है। इतना ही नहीं इंसेफ्लाइटिस जैसी बीमारी पर काबू पाया गया है। पहले तो इंसेफ्लाइटिस बीमारी मासूमों को निगल जाती थी। इस पर प्रभारी कार्ययोजना से 95 प्रतिशत मौत को रोका गया गया है। आज 47 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराया गया है!इस बैठक की अध्यक्षता दुद्धी मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने की बैठक में मुख्यरूप से जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद जीत सिंह खरवार सेवानिवृत्त जिलाजज राजन चौधरी जिलामंत्री दिलीप पांडे पूर्व जिलामहामंत्री सुरेंद्र अग्रहरी वरिष्ठ भाजपा नेता रामेस्वर रॉय संजू तिवारी जय प्रकाश तिवारी राकेश श्रीवास्तव मण्डल उपाध्यक्ष सुभेष मौर्य सूरजदेव प्रसाद दीपक गुप्ता मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल प्रेमनारायण मोनू सिंह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी गुलशन पटेल मण्डल मंत्री गोरखनाथ अग्रहरी अंशुमान रॉय हिमांशु चौरसिया मोर्चों के मण्डल अध्यक्ष कुमार कुन्दन राफे खान दुर्गावती देवी शिवप्रसाद कुशवाहा  रामराज गोंड़ भाजयुमो महामंत्री मनोज पांडे आमेश सिंह मीडिया प्रभारी रवि सिंह शक्तिकेन्द्र संयोजक रामशंकर गुप्ता मनोज पटेल अजय जायसवाल वीरेंद्र कुमार राजेश कुशवाहा राजमणि यादव प्रदीप शर्मा रूपनारायण बुथ अध्यक्ष शैलेश जायसवाल प्रभाकर प्रजापति सुमित्रा पंनिका प्रमिला देवी विवेक गुप्ता सूर्यमणि गुप्ता गोपीचंद चन्द्रशेखर अभय कुमार उदय कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे!


Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति