यमुनानगर- यमुनानगर पुलिस को मिली एक और सफलता, लूट का प्रयास करते दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
संवाददाता- मदन मोहन की रिपोर्ट
यमुनानगर :- पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुए एंटी व्हीकल थेपट सेल की टीम ने लूट के प्रयास के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनसे कमानीदार चाकू व लोहे की पाइप बरामद हुई है। जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित लूट के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी ने बुढ़िया थाना एरिया में ट्रक चालक से लूट की थी। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेल के इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि दयालगढ़ रोड पर दो युवक बाग में हथियारों सहित बैठे हैं, जो वारदात की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर उप निरीक्षक धर्मपाल, अनिल राणा, एएसआई प्रदीप गुरमीत, रविंदर कमल व हेड कांस्टेबल हुशन की टीम का गठन किया गया। टीम ने हेड कॉन्स्टेबल हुसन को उनकी टीम ने बोगस राहगीर बनाकर भेजा। जब बॉक्स राहगीर दयालगढ़ रोड पर बाग के पास गया तो वहां बैठे दोनों आरोपियों ने उसे हथियारों के बल पर घेर लिया और लूटने का प्रयास किया। जैसे ही बोगस राहगीर ने शोर मचाया तो पीछे से टीम ने आकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में जिनकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के हसोपुर निवासी उस्मान उर्फ रुला व जोगिंदर नगर निवासी मोहित उर्फ बुधू के नाम से हुई। आरोपी उस्मान पुराना हमीदा में किराए के मकान में रहता है। दोनों आरोपियों से कमानीदार चाकू व लोहे की पाइप बरामद की गई। टीम ने आरोपियों के खिलाफ लूट का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उस्मान के खिलाफ हरियाणा में 17 व उत्तर प्रदेश में दो मामले दर्ज है। जो कोर्ट में विचाराधीन है। इसके अलावा आरोपी मोहित पर भी तीन मामले पहले दर्जे जो कोर्ट में विचाराधीन है। इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि आरोपी उस्मान 17 मार्च को जेल से बाहर आया। आरोपी उस्मान ने पूछताछ में बताया कि उसने 10 अप्रैल को बुढ़िया थाना एरिया रोड पर राजस्थान के ट्रक में सो रहे चालक पर हमला कर उसे 7000 की लूट की थी। यह मामला संबंधित थाने में दर्ज है। इंचार्ज ने बताया कि दोनों आरोपियों की दोस्ती जेल में ही हुई थी और उसके बाद इकट्ठे वारदात करते थे।आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Comments
Post a Comment