शामली। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नाम व्यर्थ, दहेज प्रथा समाप्त नहीं हुई। शादी से पहले दहेज की मांग लड़के परिवार द्वारा। लड़की वालों को मानसिक उत्पीड़न तथा आय की हानी। लड़की को इंसाफ मिले।





प्रार्थी अविशा जैन पुत्री संजय कुमार जैन निवासी 98 अजीत नगर हाथरस की रोकना वैभव जैन पुत्र अजय जैन निवासी 24 तिलक रोड देहरादून से दिनांक 24/7/2021 को सभी घर वालों की उपस्थिति में दोनों पक्षों की मंजूरी से होटल कलीस्ता पटेल नगर देहरादून में रोकना  हुई थी। जबकि रोकना से पहले सारी बातें तय हो गई थी। धीरे-धीरे उनकी मांग बढ़ती चली गई। हमारे द्वारा कई बात बताने पर भी कि हमारी वित्तीय स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं है। तब भी लगातार फोन पर दबाव बनाए रखा गया। लड़के की मां संगीता जैन के कहे जाने पर शादी की सभी बुकिंग खरीदारी उनके मांग के अनुसार जितनी हमारी क्षमता थी लगभग 6: 50 लाख खर्च किए जा चुके हैं। दिनांक 29/8/2021 को अजय जैन तथा उनकी पत्नी संगीता जैन हमारे मामा के घर आए। तथा हमें भी हाथरस से बुलाया गया। घर आने पर 3:50 लाख नगदी की मांग की गई थी। मांग पूरी ना करने पर उनके द्वारा रिश्ता तोड़ने की धमकी दी गई। 2 दिन बाद दिनांक 02/09/2021 सुबह 8:30 बजे मामा के घर फोन आया तथा उनके द्वारा कहा गया कि हमारे से आपका कोई रिश्ता नहीं रहा। खत्म हो गया है। जिसका कारण बताया कि हम उनकी मांग पूरी नहीं कर पाये। तथा उनकी अनुसार लेन-देन नहीं किया गया। और बताया गया है कि 1 दिसंबर 2021 शादी के लिए फाइनल हो गई थी। जिसमें होटल की बुकिंग भी करा दी गई होटल का नाम है वाइफ्रौ होटल देहरादून है। जिसमें सभी खर्चा कर दिया गया है। बैंड बाजा डीजे आदि का भी खर्चा कर दिया गया है उसकी भी भरपाई कराई जाए।  लड़की ने देहरादून में महिला थाना कोतवाली में एफ आई आर दर्ज की है। वह इंसाफ चाहती है। दोषियों को सजा मिले। और जो खर्च हुआ है वह हमारा वापस मिले। महिला कोतवाली से उसको आश्वासन मिला है। की कार्रवाई की जाएगी। शामली में उनके ताऊजी रहते हैं श्री अरविंद जैन ऋषभ टेंट हाउस सीबी गुप्ता कॉलोनी शामली द्वारा सूचना दी गई है।



रिपोर्ट: रवि संगल मीडिया तेजस्वी न्यूज़ ब्यूरो चीफ 

जिला शामली।

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति