सोनभद्र- घोरावल क्षेत्र के पेढ़ गांव में बैल घर मे गुसने की वजह से हुआ मारपीट

 


सवांददाता- राजेन्द्र पाठक, घोरावल

घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में घर के आंगन में बैल घुसने को लेकर हुए हुए विवाद व मारपीट में ननद व भौजाई घायल हो गई।जानकारी के अनुसार पेढ़ निवासी अवध कुमारी (26) पत्नी शिवदास व उसकी ननद संगीता (18) को स्थानीय पुलिस ने रविवार देर रात घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल उपचार के लिए भर्ती कराया।अवध कुमारी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने आंगन में बैल घुसने को लेकर उनके घर में घुसकर लाठी डंडे से मारपीट की।मारपीट में अवध कुमारी व उसकी ननद संगीता घायल हो गईं।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया।

Comments