शिष्टाचार और अच्छे विचार अपनाएं युवा - मकसूद अहमद

 



व्यक्ति एक सामाजिक प्राणी है। समाज के अंदर व्यक्ति कई बंधनों से बंधा है,इसलिए उसे हमेशा गतिशील रहना चाहिए। आज का युग डिजिटल का युग है। इसके कारण व्यक्ति का व्यवहार, रहन-सहन, खानपान, विचार भी बदल गए हैं। इसके कई फायदे भी हैं और नुकसान भी। व्यक्ति को हमेशा अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर

उसको प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। व्यक्ति के समाज के प्रति कुछ उत्तरदायित्व होते हैं। उनको पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाना चाहिए। आज इस भागदौड़ की ¨जदगी में व्यक्ति के व्यक्तित्व को निखारने वाले महत्वपूर्ण गुण संस्कार, अच्छी बातें, अच्छी आदतों की कमी लग रही है। इन अच्छी बातों व आदतों का गुण व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इसके साथ समाज में रह रहे अन्य प्राणियों को भी समय के साथ प्रेरित करना चाहिए। यह हमारा उत्तरदायित्व भी है। अगर हम समाज के अंदर इस तरह के गुण उत्पन्न करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करते हैं, तो हम कह सकते हैं कि ये देशभक्ति का गुण है।


           ।.सोनभद्र.।

Comments

Popular posts from this blog

आपसी बात चित को विवाद के रूप में गलत तरीके से सोशल मीडिया पे चलाया जा रहा है।

चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का हुआ समापन

भ्रष्टाचार के में डूबा घोरावल विकास खण्डमनरेगा घोटाले में जांच के नाम पर हो रही खानापूर्ति