चन्दौली- जमीन के विवाद में माँ बाप और बहनोई ने युवक को राड से पीटकर किया अधमरा



 सवांददाता- विनय तिवारी, 

✍️खबर चन्दौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के आलूमिल से है जहां अलीनगर थाना क्षेत्र के आलूमिल इलाके के एक परिवार ने जमीन के लालच में अंधे बने माता पिता और बहनोई ने न सिर्फ एक युवक को घर से बेदखल कर दिया बल्कि उसे मार मारकर अधमरा कर दिया।    

 अलीनगर क्षेत्र के आलूमिल इलाके में छोटू पासवान अपने परिवार के साथ रहता है। 

बीते दिनों परिवार में जमीन के बटवारे को लेकर विवाद हुआ तो पूरा परिवार ही छोटू के खून का प्यासा हो गया। 

छोटू के माता पिता और जीजा ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया । 

इसी समय उसके बहनोई जीतू पासवान ने लोहे के राड से छोटू के सिर पर वार कर दिया जिससे उसे गम्भीर चोटें आईं। 

चोट लगते ही छोटू अचेत हो कर गिर गया । 

इस पर भी उन लोगों का दिल नही पसीजा। 

मुहल्ले के लोगों ने घायल छोटू को अस्पताल में भर्ती कराया । 

पैसे की दिक्कत आई तो लोगों ने चंदा लगा कर दवा की व्यवस्था की । 

आलम ये है कि अभी भी परिवार के लोगों ने उसे देखने तक की जहमत नहीं उठाई । 

मुहल्ले वालों ने समझाने की भी बहुत कोशिश की लेकिन उन्होंने बात करने से ही मना कर दिया । इतना ही नहीं छोटू का इलाज करा रहे लोगों से भी उसके घर वाले गाली गलौज कर रहे हैं । बता दें कि कुछ महिने पहले तक सबकुछ ठीक था लेकिन जमीन के विवाद ने घर के लोगों को आपस में दुश्मन बना दिया । 

गांव वालों ने बताया कि 6 साल का छोटू था । 

अपने माता पिता के साथ वैष्णो देवी दर्शन करने गया था जहां अपने परिवार से बिछड़ जाने के कारण वहीं रह गया अभी दो साल बाद किसी के द्वारा सूचना मिलने पर वही परिवार उसे कश्मीर से घर ले कर आया था। जिस पर ठोल नगाड़े  के साथ गाव वालों ने उसका स्वागत भी किया था। 

छोटू के घर लौटने के छ महिने बाद ही परिवार मे किस कारण समस्या हो गयी कि परिवार वाले दुश्मन बन बैठे। 

यह समझ से परे है ।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आलू मिल चौकी इंचार्ज श्रीकांत पांडे चौकी प्रभारी आलूमिल जब पहुंचे तो पीड़ित लड़के को ही अभद्र गाली गलौज देने लगे और गांव के जितने भी सम्मानित लोग थे उनको भी गाली देकर भगा दिए और पीड़ित लड़के से सादा पेपर पर साइन करवा लिए और चौकी प्रभारी ने अपने मन मुताबिक मेडिकल भी कराया जो पीड़ित लड़का है उसे गंभीर चोटें आईं हैं और चौकी प्रभारी ने गाली गलौज जैसी धाराएं लगाकर मामले को रफा-दफा किया।

यह प्रशासन की मिलीभगत को दर्शाता है और एक सवालिया निशान भी खड़ा करता है।

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न