सहारनपुर- थाना चिलकाना पुलिस तथा क्राईम-ब्रांच टीम को मिली बड़ी कामयाबी
जमीन के लालच में रिश्तों कत्ल,सुपारी देकर उतरवाया मामा को मौत के घाट
छह दिन पूर्व शौच के लिए गये नाथी राम की गोली मारकर हत्या,भांजा गिरफ्तार,दूसरा फरार
थाना चिलकाना के उप-निरीक्षक सतीश कुमार तथा दीप चन्द ने अपनी पुलिस टीम व क्राईम-ब्रांच टीम के साथ मिलकर एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जमीन के लालच में सुपारी देकर कराई गयी अपने सगे मामा की हत्या के आरोप में भांजे को गिरफ्तार किया है,जबकि सुपारी लेकर हत्या करने वाला अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाश में थाना चिलकाना पुलिस व क्राईम-ब्रांच टीम की छापेमारी अभी भी जारी है।आपको बता दें,कि थाना चिलकाना क्षेत्र के ग्राम गुमटी निवासी नाथी राम पुत्र मुकन्दा की 19 जुलाई की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।थाना चिलकाना पुलिस द्वारा यह हत्या का मामला पंजीकृत कर जब क्राईम-ब्रांच टीम के सहयोग से गहनता से अपनी जांच पड़ताल की तो,मामला खुलते ही पुलिस व क्राईम-ब्रांच टीम के भी होश फाख्ता हो गये।पुलिस ने जब इस हत्या के मामले में नाथी राम के भांजे सुशील कुमार पुत्र निरंजन निवासी नयागांव-थाना नकुड को पकड़कर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उक्त भांजे ने अपने मामा की हत्या का जुर्म इकबाल करते हुए बताया,कि उसकी निगाह अपने मामा की खाली पडी जमीन पर थी,जिसे हथियाने के चक्कर में भांजे सुशील ने अपने एक रिश्तेदार सुपारी किल्लर अकिंत पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम मकन्दपुर-थाना देवबंद को एक लाख पचास हजार रूपए की सुपारी देकर नाथी राम की गोली मारकर हत्या करवा डाली,इस हत्याकांड के बाद सुशील द्वारा अंकित को ढाई लाख रुपए और देने थे। इस हत्याकांड में शामिल भांजे को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया,जबकि हत्यारा अंकित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है,जिसकी तलाश में पुलिस की दबिशे लगातार जारी है। हम आपको यह भी बता दें,कि मामा की हत्या के आरोप में फिलहाल पुलिस ने भांजे को तो गिरफ्तार कर लिया जबकि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला अंकित अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आज पुलिस लाइन में इसी हत्याकांड का खुलासा एसपी-सिटी राजेश कुमार ने पत्रकारों के सामने किया।
रिपोर्ट-कमल कश्यप/सुधीर गुम्बर/संजीव खुराना

Comments
Post a Comment