सोनभद्र- घोरावल नगर में चला गाड़ियों का चालान अभियान

 घोरावल। घोरावल नगर में सोमवार शाम स्थानीय पुलिस ने 10 बाइकों का ई चालान किया,वहीं नगर में बाइक सवार मास्क न लगाने वाले 4 लोगों से 4 हजार रुपये जुर्माना वसूला। घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर अभियान के तहत वाहनों की जांच की गई। अपूर्ण कागजातों व कोविड-19 में मास्क तथा हेलमेट का प्रयोग न करते हुए फर्राटा भर कर दो पहिया वाहन चलाने वालों की जांच की गई। जिसमें यातायात नियमों के अनुरूप हेलमेट का प्रयोग न करने तथा आवश्यक कागजों की गैर मौजूदगी में 10 बाइको का ईचालान किया गया।वहीं नगर में मास्क न लगाने पर 4 लोगों से चार हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।


Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न