चुनाव में मृतक शिक्षकों मुवावजा न देने पर शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी।


https://tejaswinews.co.in/archives/5491


करमा, सोनभद्र(सेराज अहमद )

अटेवा सोनभद्र की एक महत्वपूर्ण  वर्चुअल मीटिंग अटेवा जिलाध्यक्ष राजकुमार मौर्य के नेतृत्व में गुरुवार को आयोजित की गई, जिसमें मुख्य रुप से प्रदेश प्रभारी महिला प्रकोष्ठ रंजना सिंह वह मंडली मंत्री रामगोपाल यादव तथा अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। इस बैठक में चुनाव के दौरान कोरोना से ग्रसित होकर अपनी जान गवाने वाले शिक्षकों कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी गई तथा शोक प्रकट करते हुए उनके परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त किया गया। बैठक में रंजना सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान हजारों शिक्षक और कर्मचारी कोरोना वायरस से ग्रसित हो गए तथा हजारों की संख्या में शिक्षक कर्मचारी हॉस्पिटल में एडमिट हुए जिसमें सभी जिलों से आए हुए आंकड़ों के आधार पर लगभग 1621 शिक्षक ने अपनी जान गवा दी जिससे शिक्षकों तथा कर्मचारियों में काफी भय व्याप्त है रामगोपाल यादव ने कहा कि विभिन्न संगठनों के अनुरोध के बावजूद सरकार ने मनमाने ढंग से चुनाव कराया तथा लाखों शिक्षकों कर्मचारियों को इस कोरोना महामारी में मौत के मुंह में झोंक दिया जो कि सरकार का बहुत ही गलत कदम रहा राजकुमार मौर्य ने कहा कि आज प्रदेश में मृतक शिक्षक कर्मचारियों की संख्या लगभग  16 21है परंतु सरकार अपने आंकड़े को केवल 3 मृतक शिक्षक व कर्मचारी की संख्या दिखा रही है जो कि घोर मानवीय तथा संवेदनहीनता का परिचय है चुनाव आयोग ने चुनाव के दौरान विभिन्न घटनाओं के द्वारा मृत्यु के साथ-साथ को रोना से मृत्यु को जोड़ा था तो उन्हें चुनाव के दौरान करुणा से ग्रसित होकर मृत्यु होने पर भी उन्हें इस श्रेणी में लाना चाहिए तथा मुआवजा देना चाहिए जिससे शिक्षकों कर्मचारियों के परिवार को सहयोग और सहानुभूति मिल सके बैठक में कमलेश कुमार सिंह साधना सिंह राजेश कुमार सिंह बबीता सिंह राजेश कुमार वर्मा सिंह सर्वेश तिवारी राधेश्याम पाल मनोज यादव सौरभ सिंह शैलेंद्र सिंह सहित सभी पदाधिकारी ने मृतक शिक्षकों कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी तथा उनके प्रति शोक संवेदना प्रकट की तथा सरकार द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के दुर्व्यवहार के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए आंदोलन की चेतावनी भी सरकार को दी।

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न