मीरजापुर- अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार



सवांददाता- गौरव तिवारी / अभिषेक मिश्रा, मीरजापुर

मीरजापुर  कोतवाली शहर की पुलिस द्वारा 45 शीशी अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस द्वारा  मादक पदार्थो के विरुद्ध चलायें जा रहे अभियान में रविवार को उप निरीक्षक सुखबीर सिंह चौकी प्रभारी फतहां थाना कोतवाली शहर व उनके सहयोगी कांस्टेबल जितेन्द्र प्रकाश गश्त/चेकिंग में  थे कि जरिये मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम सारीपुर चौराहा के पास से लगभग पौने दस बजे आरोपी जीतलाल पुत्र राघोपाल निवासी उचडीहा थाना मेजा  प्रयागराज को एक झोले में रखी 45 शीशी ( प्रत्येक 200 एम0एल0) अवैध देशी शराब ब्लू लाइम के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबध में थाना कोतवाली शहर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेजा गया।

Comments

Popular posts from this blog

📰 तेजस्वी किसान मार्ट का भव्य शुभारंभ — किसानों के सशक्तिकरण की नई दिशा

एफपीओ और ट्रेडर्स के बीच सहयोग बढ़ाने पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

किसानों के उत्पादों के बाज़ार पर चर्चा, तेजस्वी किसान मार्ट की संगोष्ठी सम्पन्न